फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं महाभारत के कृष्ण, अर्जुन, द्रोपदी और दुर्योधन

Mon, 05 May 2014 11:50 AM IST
शंकर सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महाभारत में कृष्णा की भूमिका निभा रहे सौरभ जैन ने बताया शूट के दौरान बहुत दिक्कतें आती हैं। धार्मिक नाटक होने की वजह से आपको उसके अनुसार ही ढलना पड़ता है। इससे पहले विष्णु की भूमिका निभा चुका हूं।
विज्ञापन


इसलिए कृष्णा का किरदार निभाने में ज्यादा दिक्कत नहीं आई। सबसे मुश्किल होता है ड्रेसअप होने के बाद गर्मी और लू में काम करना। सौरभ ने बताया कि उमरगांव का तापमान 35 से 40 डिग्री रहता है।

साथ ही पांच किलो का मुकुट पहनना पड़ता है। ऐसे में डायलॉग बोलने में कठिनाई आती है। सौरभ ने बताया ऐसे नाटकों में काम करने से आप की भाषा पर पकड़ बनती है।
विज्ञापन

अर्जुन का किरदार निभाना सौभाग्य की बात

शाहीर शेख महाभारत में अर्जुन का किरदार निभा रहे हैं। शेख ने शूटिंग के दौरान बताया कि महाभारत में अगर आपको कोई भी किरदार निभाने का मौका मिले तो वह सौभाग्य की बात है।

नव्या के बाद महाभारत केलिए जब उन्हें अर्जुन का किरदार दिया गया तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। लोगों को लगता है की कितनी आसानी से हम अपने किरदार को निभा लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।

महाभारत के लिए पूरी तरह से उन्होंने रिसर्च की और कैरेक्टर के बारे में खूब पढ़ा। इसके बाद इस कैरेक्टर को बखूबी निभा पा रहा हूं। शेख ने बताया गुजरात में शूटिंग होने के कारण शनिवार और रविवार को ही परिवार से मिलने जा पाता हूं।

चीरहरण में सच में निकल आए आंसू

एंकरिंग से सीधे अदाकारी के मंच पर उतरी पूजा शर्मा ने बताया कि एकरिंग तो बहुत आसान है, लेकिन एक्टिंग करना सच में बहुत मुश्किल है। पूजा ने बताया महाभारत के लिए दो साल पहले कास्टिंग का चुनाव हुआ और कई दिनों तक रोल में ढलने के लिए वर्कशॉप की।

उन्होंने बताया वर्कशॉप केबाद ही द्रोपदी केकिरदार निभाने में आसानी हुई। शूटिंग के दौरान चीरहरण का सीन कवर करते हुए काफी मुश्किल हुई। पूजा कहती हैं कि उस दौरान पांचों पांडव को असहाय देखकर और चीरहरण का दृश्य देखकर वह सच में रोने लगीं। पूजा ने कहा कि यह दृश्य करते हुए सच में बहुत असहज लगा।
विज्ञापन

पुनीत इस्सर जैसी भूमिका कोई नहीं निभा सकता

महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभा रहे अर्पित रांका ने बताया वह दस साल से साउथ की फिल्मों में एक्टिंग कर रहे हैं।  बेशक उन्होंने इंडस्ट्री में दस साल बिताए है, लेकिन बीआर चोपड़ा की महाभारत में जिस तरह पुनीत इस्सर ने दुर्योधन का किरदार निभाया वह अमर है। वैसा दुर्योधन कोई और नहीं बन सकता।

अर्पित कहते है कि दुर्योधन का किरदार निभाने के लिए उन्होंने अपने कुत्ते से प्रेरणा ली। उनके पास दो कुत्ते हैं जो बहुत ही हिंसक हैं। अर्पित कहते हैं कि अपने कुत्ते से उन्होंने घमंड और गुस्से के भाव को जाना और अपनी एक्टिंग में उतारा। अर्पित कहते है कि  महाभारत को देखने वालों में ज्यादातर युवा हैं। इसलिए सीरियल को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को देखते हुए करीबन हर कलाकार के एब्स बनाए गए, जिसकेलिए घंटों जिम में पसीना बहाया। शूटिंग करीब 12 से 14 घंटे चलती है और साथ में अपने शरीर के लिए भी जिम में दो घंटे बिताने पड़ते हैं। उनका कहना है कि क्योंकि शूटिंग के लिए उन्हें गुजरात में ही रहना पड़ता है, इसलिए महाभारत का रिस्पांस सोशल साइट पर ही देखने को मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें