फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स को लेकर महापंचायत आयोजित, मांग पूरी न होने पर नहीं मानएंगे दिवाली

Wed, 17 Oct 2018 12:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी/कुंड (हरियाणा)
विज्ञापन
महापंचायत
विज्ञापन

रेवाड़ी के खोल खंड क्षेत्र के गांव मनेठी में एम्स की मांग को लेकर उप तहसील कार्यालय के सामने चल रहे धरनास्थल पर मंगलवार को महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के साथ कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता महापंचायत में पहुंचे और मुख्यमंत्री की वादाखिलाफी पर जमकर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि ऐसा संभव नहीं है कि एक राज्य का मुखिया कोई घोषणा करें और बाद में इसे दवाब की बात कहना गलत है। पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस महापंचायत के साथ है और संघर्ष में हर समय साथ दिया जाएगा। दक्षिण हरियाणा एम्स संघर्ष समिति के अध्यक्ष सरपंच श्योताज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि यह दक्षिण हरियाणा के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जो पत्र केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को भेजा गया है उसमें अहीरवाल शब्द का प्रयोग गलत है और यह इस बात को दर्शाता है कि सरकार की मंशा मनेठी में एम्स खोलने की नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री गंभीर होते तो अब तक तीन साल का समय बीतने के बाद भी यह नही कहते कि अब तो दवाब में कराई गई घोषणा थी।
विज्ञापन


 इसमें भेदभाव पूरी तरह से झलक रहा है। महापंचायत में मनेठी सहित आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसके अलावा महेंद्रगढ़ और अलवर जिला के भी विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण पहुंचे। महापंचायत में लगभग एक हजार से भी अधिक ग्रामीण पहुंचे और महापंचायत को एम्स की मांग को लेकर समर्थन दिया। 

विज्ञापन

एम्स - फोटो : फाइल फोटो
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि पार्टी महापंचायत के साथ है। महापंचायत में निर्णय लिया गया कि जब तक सरकार इस मसले पर कोई समाधान नहीं करेगी तब तक आंदोलन किया जाएगा। 31 अक्तूबर तक धरना चलेगा और उसके बाद 1 नवंबर से भूख हड़ताल प्रारंभ की जाएगी। इसके बाद भी कुछ नहीं होता है तो काली दिवाली मनाई जाएगी और आसपास के गांवों के लोग दिवाली नहीं मनाएंगे। एम्स की मांग को लेकर कुंड कस्बा, कुंड बैरियर सहित मनेठी गांव के बाजार भी पूरी तरह से बंद रहे। इस मांग को लेकर वक्ताओं ने बाजार बंद किए जाने का भी एलान किया था।

केंद्र को प्रस्ताव तक नहीं भेजा
महापंचायत में पहुंचे पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने राज्य सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि किसी भी सीएम की घोषणा ऐसे नहीं हो जाती है उससे पहले पूरा वर्क करके ही घोषणा की जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा बिल्कुल सही नहीं है क्योंकि उन्होंने इस मामले में एम्स के अधिकारियों से बात की है जिसमें पता चला है कि राज्य सरकार की तरफ से कोई प्रस्ताव ही नहीं मिला है। 

सुबह 11 बजे आयोजित हुई महापंचायत में पूर्व मंत्री डॉ. एमएमल रंगा, पूर्व मंत्री शकुंतला भगवाड़िया, पूर्व विधायक नरेश यादव अटेली, पूर्व प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही,अर्जुन राव, डॉ. टीसी राव, कांता आलडिया व गीता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें