फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल कब-कब लगेंगे ग्रहण, यहां जानें

Wed, 01 Apr 2015 04:58 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल कब लगेगा सूर्यग्रहण और कब लगेगा चंदग्रहण? ग्रहण लगने की टाइमिंग्स क्या होंगी? यहां जानें ये सब कुछ।
विज्ञापन


13 सितंबर को सूर्य ग्रहण
28 सितंबर को चंद्र ग्रहण

ऐसे लगेगा ग्रहण
स्पर्श कालः दोपहर बाद 3.46 बजे
खग्रास शाम 5.28 बजे
ग्रहण का मध्य शाम 5.30 बजे
खग्रास समाप्त शाम 5.33 बजे
मोक्ष शाम 7.15 बजे

पूरे भारत में दिखाई देगा चंद्रग्रहण

शनिवार को हनुमान जयंती है और इस बार इस दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। ग्रहण पूरे भारत में ग्रस्तोदय के रूप में दिखाई देगा, यानि भारत के किसी भी शहर में जब चंद्रमा का उदय होगा, उससे पहले ही ग्रहण शुरू हो चुका होगा। ग्रहण का सूतक चार अप्रैल को सुबह सूर्योदय से ही शुरू हो जाएगा। सूर्योदय का समय सुबह 6.12 बजे का है।

चंद्र ग्रहण लगने से आठ घंटे पूर्व सूतक माना गया है। चंडीगढ़ में चंद्रोदय शाम 6.42 बजे होगा। सूर्योदय सुबह 6.12 बजे और सूर्यास्त शाम 6.39 बजे है। यह जानकारी सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्रा ने दी।

सेक्टर-20 के गुग्गामाड़ी श्री हनुमान मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल व सेक्टर- 15 के जय श्रीराम ज्योतिष केंद्र के प्रमुख स्वामी राम बहादुर मिश्रा का कहना है कि इस दिन सुंदरकांड का पाठ करना बहुत ही शुभ माना गया है, लेकिन हनुमान जी की पूजा और आरती शाम 7.15 बजे करनी चाहिए।

सूतक एवं ग्रहण काल में भगवान की पूजा, तेल मालिश व भोजन बनाना वर्जित है। गर्भवती स्त्री ग्रहण के समय में न सोए। सुंदरकांड का पाठ व रामचरित मानस व हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ होता है।
विज्ञापन

11 क्विंटल लड्डुओं का लगेगा भोग

शहर में श्री हनुमान जयंती चार अप्रैल को हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। इस पावन पर्व पर सेक्टर-20 स्थित गुग्गामाड़ी श्री हनुमान मंदिर में 11 क्विंटल लड्डुओं का भोग लगेगा। मंदिर में 32 फुट की हनुमान जी की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराने के बाद वस्त्र धारण जाएगा। मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि हनुमान जयंती की तैयारियां अंतिम चरण में है।

मंदिर में दोपहर बाद सुंदरकांड के सामूहिक पाठ के बाद आरती और प्रसाद वितरित होगा। चार अप्रैल को चंद्र ग्रहण होने के कारण हनुमान जी की आरती ग्रहण के मोक्ष बाद होगी। पंचकूला, मोहाली, चंडीगढ़ के अलावा, कालका, अंबाला, जालंधर, ऊना और हमीरपुर सहित अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में भक्त हाजिरी लगाने आते हैं।

सेक्टर-18 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रधान सुनील चोपड़ा ने बताया कि हनुमान जयंती पर शाम में भजन संध्या का आयोजन होगा। वहीं, सेक्टर-40 स्थित हनुमंत धाम में भव्य आयोजन की तैयारी है। सेक्टर-32 के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर के प्रधान आएस सिंगला ने बताया कि हनुमान जयंती पर सुंदरकांड का पाठ और आरती की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें