फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lumpy Virus: पंजाब सरकार सतर्क, पशुओं को मुफ्त लगेगा टीका, वैक्सीन की 66666 डोज मंगवाई

Sun, 07 Aug 2022 10:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गुजरात और राजस्थान के बाद अब पंजाब में लंपी त्वचा रोग के मामले सामने आने लगे हैं। पंजाब की भगवंत मान सरकार इस संक्रमण को लेकर बेहद सतर्क है। सरकार ने हैदराबाद से वैक्सीन मंगवा ली है। प्रदेश में पशुओं को वैक्सीन की खुराक मुफ्त में दी जाएगी।
विज्ञापन
लंपी त्वचा रोग। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंपी संक्रमण से पशुओं को बचाने के लिए पंजाब सरकार फ्री में वैक्सीनेशन मुहिम चलाएगी। इसके लिए सरकार ने 66666 गोट पॉक्स दवा की खुराकें मंगवाई हैं। इन खुराकों को जिले में भेजने का निर्देश जारी कर दिया है। पशु पालन और डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


विभागीय मंत्री ने रविवार को खेमकरण के गांव मानकपुरा, गिल डेयरी फार्म माड़ी बोहर वाली, गांव मदर और गिल डेयरी फार्म मदर, गांव भंडाल और संधू डेयरी फार्म बहड़वाल का दौरा किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हैदराबाद से विशेष के तौर पर मंगवाई गई यह दवा राज्य के सभी जिलों को भेजी जा चुकी है और डॉक्टरों ने दवा को सेहतमंद पशुओं को लगाना शुरू कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि सेहतमंद पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए यह दवा पशुओं को मुफ्त लगाई जा रही है। और दवा मंगवाने के लिए विभाग के अधिकारी निरंतर कार्रवाई कर रहे हैं। पशु पालन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए हर सार्थक कदम उठा रही है। 
विज्ञापन


पशुओं को इस बीमारी से बचाने के लिए दवाओं के अलावा अन्य साजो-सामान की कमी नहीं आने दी जाएगी। सरकार ने राज्य के सभी जिलों को 76 लाख रुपये की राशि जारी की है। इसके अलावा जिलों में तैनात अमले के साथ-साथ मुख्यालय से भी वेटरिनरी अधिकारी जिलों में भेजे गए हैं।

मृत पशुओं को दफनाने की अपील
उन्होंने कहा कि लंपी स्किन बीमारी विशेष तौर पर गायों में फैल रही है और राज्य के कई जिले इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी पशु की मौत हो जाती है तो उसे खुले में न फेंका जाए, बल्कि दफन किया जाए और फिलहाल दूसरे राज्यों से पशु खरीदकर पंजाब में न लाए जाएं जिससे बीमारी के फैलने को रोका जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें