मृतक दलजीत सिंह की फाइल फोटो और विलाप करते परिवार के लोग।
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बुधवार की सुबह आईटीबीपी कैंप में फायरिंग के दौरान लुधियाना के गांव जागपुर निवासी हेड कांस्टेबल दलजीत सिंह (42) की मौत हो गई। इस खबर के आते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों को कुछ पता नहीं चल रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक हेड कांस्टेबल दलजीत सिंह 2002 में आईटीबीपी में भर्ती हुआ था।
उसके पिता गुरदेव सिंह भी आईटीबीपी में काम करते थे। साल 1999 में वह कश्मीर में शहीद हो गए थे। उसके बाद ही दलजीत सिंह आईटीबीपी में भर्ती हुआ था। उसकी माता का भी देहांत हो चुका है। दलजीत सिंह पत्नी हरप्रीत कौर दो बच्चों के साथ गांव में रहती है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद वह बेसुध है।