मुल्लांपुर दाखा को उत्तर भारत का स्वच्छ शहर अवॉर्ड
मुल्लांपुर दाखा नगर परिषद ने स्वच्छ शहर का अवॉर्ड जीता है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में मुल्लांपुर दाखा को उत्तर भारत का स्वच्छ शहर घोषित किया गया। डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक ने भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी से पुरस्कार प्राप्त किया है।
नवांशहर पहले से 11वें स्थान पर पहुंचा
50 हजार से कम की आबादी वाले 200 शहरों में नवांशहर की रैंकिंग गिरकर 1 से 11 पर चली गई। इस बार नवांशहर ने अपने आज तक के सबसे कम अंक 9500 में से 4924 यानी 52 प्रतिशत हासिल किए हैं। 2020 में 87 प्रतिशत अंक लेकर नवांशहर पहले, 2021 में 54 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और 2022 में 69 प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर रहा था। इस बार नवांशहर का प्रदर्शन तीनों ही श्रेणी में पहले से खराब रहा।
नवांशहर नगर काउंसिल के अलावा बंगा व बलाचौर नगर काउंसिल ने अपने पिछले प्रदर्शन में काफी सुधार किया है। 25 हजार की आबादी वाले शहरों में उसकी रैंकिंग में पांच अंकों की बढ़ोतरी हुई है। बंगा 20वें स्थान से 15वें पर पहुंच गया। बंगा को 9500 में से 4925 अंक मिले हैं। इसी तरह बलाचौर 79वें स्थान से 50वें स्थान पर पहुंचा और कुल 4001 अंक मिले हैं। राहों नगर काउंसिल को 83वां रैंक हासिल हुआ है और उसे कुल 3693 अंक मिले हैं।