लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बुधवार को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रधान विजय सांपला ने की।
जिसमें प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य राष्ट्रीय सचिव तरूण चुघ, प्रदेश महामंत्री संगठन दिनेश कुमार, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मदन मोहन मित्तल, मनोरंजन कालिया, अश्वनी शर्मा, कमल शर्मा, प्रदेश महामंत्री केवल कुमार व जीवन गुप्ता, प्रदेश सचिव विनीत जोशी तथा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मोना जयसवाल विशेष तौर पर मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला द्वारा प्रदेश चुनाव समिति के परामर्श से तय की गई 32 उम्मीदवारों की सूची को जारी करते हुए प्रदेश सचिव विनीत जोशी ने बताया कि इस सूची में 16 महिलाएं व 7 दलित उम्मीदवार हैं।
पार्टी ने वार्ड नंबर 8 से यशपाल चौधरी, वार्ड नंबर 10 से गुरबख्श सिंह बिल्ला, वार्ड नंबर 11 से मीनू जैन, वार्ड नंबर 15 से पूजा राय, वार्ड नंबर 16 से साक्षी जुल्का, वार्ड नंबर 20 से मुनीष बेदी, वार्ड नंबर 24 से अमित शर्मा, वार्ड नंबर 43 से स्वर्णजीत कौर, वार्ड नंबर 51 से रमनदीप कौर काका, वार्ड नंबर 52 से गुरप्रीत शिंदर राजू, वार्ड नंबर 56 से दविन्द्र जग्गी, वार्ड नंबर 57 से मंजू अग्रवाल...
...वार्ड नंबर 58 से राजीव कालरा, वार्ड नंबर 59 से प्रभजोत कौर, वार्ड नंबर 61 शिखा जैन, वार्ड नंबर 62 ओम प्रकाश रतरा, वार्ड नंबर 64 से संजय कपूर, वार्ड नंबर 65 से रेणू बांसल, वार्ड नंबर 66 से भूपेन्द्र सिंह, वार्ड नंबर 69 से रंजना पंछी, वार्ड नंबर 76 से कुशागर कश्यप, वार्ड नंबर 82 से संजय गौसार्इं, वार्ड नंबर 83 से पम्मी वर्मा, वार्ड नंबर 84 से सुरेन्द्र अटवाल, वार्ड नंबर 85 से सुनीता रानी, वार्ड नंबर 87 से रानी, वार्ड नंबर 89 से प्रेम शर्मा, वार्ड नंबर 90 से अवतार किशन तारी, वार्ड नंबर 91 से रूपमदीप कौर, वार्ड नंबर 92 से जतिन्द्र कुमार कतना, वार्ड नंबर 94 से दमन कपूर, वार्ड नंबर 95 से अशोक कुमार को भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।