फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः 24 फरवरी को होंगे लुधियाना निगम चुनाव, ये है पूरा शेड्यूल

Fri, 02 Feb 2018 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Punjab Election - फोटो : File Photo
विज्ञापन
लुधियाना नगर निगम, मोगा के एक वार्ड और विभिन्न नगर काउंसिलों, पंचायतों के 26 वार्डों में उप चुनाव 24 फरवरी को होगा। चुनाव आयोग ने वीरवार को चुनावी कार्यक्रम का एलान कर दिया। नामांकन आठ फरवरी से शुरू होंगे, 13 तक भरे जाएंगे।
विज्ञापन


15 को नामांकन पत्रों की जांच होगी, 16 को नामांकन वापस लिया जा सकेगा। 16 को ही चुनाव चिह्न अलॉट किए जाएंगे, 24 को मतदान होगा। उप चुनावों की मतगणना मतदान के बाद ही शुरू हो जाएगी, उसी दिन नतीजा घोषित कर दिया जाएगा। जबकि, लुधियाना निगम चुनाव की मतगणना 27 फरवरी को होगी।

लुधियाना के95 वार्डों के लिए 10.50 लाख मतदाता हैं। इनमें 5.67 लाख पुरुष, 4.82 लाख महिलाएं और 23 थर्ड जेंडर है। चुनाव आयोग ने निकाय विभाग को निर्देश दिए हैं कि प्रत्याशियों को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट समय पर जारी किए जाएं। संबंधित निगम, काउंसिल, पंचायत में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है, जो चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें