फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद की पत्नी ने PM को वापस भेजा सेना का मेडल, वजह चौंकाने वाली

Tue, 18 Oct 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
शहीद की पत्नी ने प्रधानमंत्री को लौटाया सेना का मेडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीलंका में एक ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए सैनिक की पत्नी ने प्रधानमंत्री को सेना का मेडल लौटा दिया है। इसके पीछे बड़ी वजह बताई जा रही है।  पंजाब में बटाला के गांव निक्कू सरां निवासी शहीद हवलदार कश्मीर सिंह की पत्नी सुरिंदर कौर ने सोमवार को मिनी सचिवालय पहुंचकर डीसी के मार्फत प्रधानमंत्री को सेना मेडल लौटा दिया।
विज्ञापन


हवलदार कश्मीर सिंह 13 अक्तूबर 1987 में श्रीलंका में भारतीय सेना के आपरेशन पवन के दौरान शहीद हो गए थे। सुरिंदर कौर ने आरोप लगाया कि उनके पति की शहादत के बाद सरकारों ने कई तरह के वादे किए। पेट्रोल पंप और रसोई गैस एजेंसी तक देने का भरोसा दिया गया, लेकिन 30 साल बीत जाने के बावजूद कोई वादा पूरा नहीं किया।

ऐसे में अब यह मेडल लौटाने के सिवाय उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा है। सोमवार को सरकारी छुट्टी होने के चलते मिनी सचिवालय में डीसी की जीए स्वाति टिवाणा ने यह मेडल लिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

आश्वासन पूरे नहीं किए तो करेंगे आत्मदाह

शहीद की पत्नी ने प्रधानमंत्री को लौटाया सेना का मेडल - फोटो : अमर उजाला
शहीद की पत्नी ने चेतावनी दी कि यदि उनके साथ किए आश्वासन पूरे नहीं किए जाते तो वे पीएम की कोठी के बाहर आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक उनको पति की डेड बॉडी तक नहीं मिली है। शहीद की पत्नी ने रोते रोते जीए से आग्रह किया कि यह मेडल पीएम मोदी को सौंप दिया जाए। परिवार के साथ यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के सदस्य भी मौजूद रहे।

जीए ने परिवार के सदस्यों से बात की। उनको समझाया और भरोसा दिलाया कि गुरदासपुर के डीसी से बातचीत करके उनकी हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। शहीद की पत्नी सुरिंदर कौर ने कहा कि उनके पति को मरणोपरांत 26 जनवरी 1991 को सेना मेडल से नवाजा गया था। पति की शहादत के वक्त बेटा आठ और बेटी छह साल की थी।

बेटा 36 साल का हो गया है, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली। परिवार पेंशन पर ही गुजारा कर रहा है। उनको भी दिल की बीमारी है। शहीद के बेटे रूप तेजिंदर सिंह ने कहा कि पिछले साल रक्षा मंत्रालय से एजेंसी संबंधी पत्र आया था, लेकिन सब कुछ कागजों में चल रहा है। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों के अलावा कई लोग भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें