फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 दिन से बैंक की लाइन में लगी महिला की मौत, दुख जताने पहुंचे केजरीवाल

Sun, 11 Dec 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
आशा के परिवार से केजरीवाल ने किया दुख सांझा
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार की शाम टिब्बा रोड स्थित चरण नगर निवासी महिला आशा रानी के परिजनों से मुलाकात की और उनके साथ दुख सांझा किया। बेटी की शादी के लिए ढाई लाख निकालने गई आशा रानी की आठ दिसंबर को पीएनबी बैंक की लाइन में खड़े हुए मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

केजरीवाल ने परिजनों को पार्टी फंड से दो लाख रुपये देने का भी ऐलान किया और नोटबंदी से आम लोगों को हो रही दिक्कतों पर चिंता जताई।  काबिले जिक्र है कि आशा रानी की बेटी की फरवरी 2017 में शादी तय है। तैयारी के लिए वह कुछ दिनों से रुपये लेने के लिए बैंक के चक्कर लगा रही थी। आठ दिसंबर को वह सुबह छह बजे से लाइन में खड़ी थी। लेकिन बैंक में धक्कामुक्की के दौरान उसकी मौत हो गई।

शनिवार की शाम केजरीवाल आप नेताओं के साथ आशा रानी के घर पहुंचे। वहां पर परिजनों से मुलाकात करके उनके साथ दुख सांझा किया। केजरीवाल ने कहा कि यदि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर नोटबंदी के बाद लाइनों में खड़े जिन लोगों की मौत हुई है। उनके परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने बिना सोचे समझे नोटबंदी का फैसला ले लिया। इससे आम जनता की दिक्कत बढ़ गई हैं। उनको अपने पैसे के लिए जान तक गंवानी पड़ रही है। इस मौके पर लुधियाना हलका पूर्वी से पार्टी के उम्मीदवार दलजीत सिंह गरेवाल भोला समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें