फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी को नाबालिग से पूछा, नहीं मानी तो अगवा कर दो साल तक रखा अपने पास

Fri, 15 Dec 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
शादी करने के लिए नाबालिग लड़की को अगवा कर दो साल तक अपने पास रखने वाले आरोपी को थाना मोती नगर की पुलिस ने वर्धमान के पास से  गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहल्ला अमन नगर निवासी विक्रमजीत सिंह गोरा उर्फ विक्की के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी इसके अलावा दो ओर मामलों में भगोड़ा था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी विक्की ने मई 2015 में मोती नगर इलाके से एक नाबालिग को अगवा कर फरार हो गया था। आरोपी उससे शादी करना चाहता था।नाबालिग इसके लिए मान नहीं रही थी। थाना मोती नगर की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी पहले नाबालिग को लेकर हरियाणा के गांव खनकपुर में एक सप्ताह तक रहा। उसके बाद आरोपी गांव गिल की गुरु नानक कालोनी में आकर रहने लगा और नाबालिग को जबरदस्ती वहां रखा।

उसके बाद आरोपी हलवारा इलाके में अपने ननिहाल घर के पास अपनी मां के साथ मिल रहने लगा और करीब दो साल तक वहां रहा। आरोपी नाबालिग को लेकर जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को काबू कर नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामलों में भी अदालत से भगोड़ा घोषित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें