फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाबी गाने पर जेल में होटल जैसी पार्टी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अधीक्षक बोले- 15 दिन पुराना

Thu, 04 Jan 2024 07:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब की लुधियाना जेल में कैदियों ने चाय-पकौड़ा पार्टी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामले में जेल अधीक्षक का कहना है कि वीडियो 15 दिन पुराना है। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
जेल में पार्टी करते कैदी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना केंद्रीय जेल में हत्या समेत कई मामलों में नामजद हिमाचल के अरुण कुमार उर्फ मनी राणा के जन्मदिन पर पार्टी की गई। मगर वीडियो वायरल होने के बाद जेल सुरक्षा की पोल खुल गई। कहने को तो लुधियाना केंद्रीय जेल में सीआरपीएफ और पंजाब पुलिस की तैनाती है। मगर कैदी बेखौफ हैं। जेल में कई बार मोबाइल भी मिल चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब 15 दिन पुराना है। 41 सेकेंड के वीडियो में कई कैदी जन्मदिन पार्टी मना रहे हैं। चाय के गिलास चेयर्स करने में लगे है। वहीं पंजाबी गाने पर सभी झूम रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही जेल विभाग की मुस्तैदी सवालों के घेरे में आ गई। 

विज्ञापन


अनिल कुमार उर्फ अरुण कुमार उर्फ मनी राणा हिमाचल के ऊना जिले का रहने वाला है। उसके खिलाफ हत्या समेत कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। करीब 15 दिन पहले उसका जन्मदिन था। जेल के अंदर चाय और पकौड़े का इंतजाम था। इसके बाद बैरक में बैठकर सभी ने टी-पार्टी की। इस दौरान एक कैदी ने वीडियो बनाया। वीडियो में यह भी बताया गया कि मनी राणा का जन्मदिन है।

जेल प्रशासन को जब कैदियों की टी-पार्टी और वीडियो बनाने का पता चला तो बैरक में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान मोबाइल को तोड़ दिया गया। पुलिस ने मनी राणा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब पंजाब की जेल से वीडियो वायरल हुआ है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक टीवी चैनल को जेल से ही इंटरव्यू भी दिया था। वहीं पिरोजपुर जेल से 43 हजार से अधिक फोन कॉल्स की गईं। 

जेल अधीक्षक बोले- वीडियो 15 दिन पुराना

जेल अधीक्षक शिवराज सिंह नंदगढ़ ने बताया कि वीडियो करीब 15 दिन पुराना है। 24 दिसंबर को जांच के दौरान फोन मिला था लेकिन आरोपी ने फोन तोड़ दिया था। इसके बाद इसकी जानकारी जिला पुलिस दी गई। थाना डिविजन सात में मामला दर्ज किया है। उस समय यह नहीं पता था कि आरोपी फोन से वीडियो बाहर भेज चुके हैं। अब वायरल वीडियो में दिखने वाले सभी कैदियों के नाम कमिश्नरेट पुलिस को भेजे हैं। सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें