फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू का बड़ा एलान, भाजपा सरकार बनी तो खोला जाएगा वाघा बॉर्डर

Wed, 22 May 2024 05:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की कृपा हुई तो पीएम मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर खोला। ठीक इसी तरह एक साल के अंदर-अंदर वाघा बॉर्डर को खोला जाएगा। इसके लिए नितिन गडकरी के साथ सारी योजना बनाई जा रही है। वाघा बॉर्डर खोलने के बाद व्यापार को काफी बढ़ावा मिलेगा और व्यापार तरक्की करेगा। 
विज्ञापन
रवनीत बिट्टू - फोटो : X @RavneetBittu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना से भाजपा प्रत्याशी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने मतदान से कुछ दिन पहले बड़ा एलान किया है। बिट्टू ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर एलान किया कि तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर व्यापार को बढ़ावा देने के लिए वाघा बॉर्डर खोला जाएगा। 
विज्ञापन


बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह सिख भावनाओं का ख्याल रखते हुए करतारपुर कॉरिडोर खोला। ठीक उसी तरह अब केंद्र में दोबारा भाजपा सरकार आने पर व्यापार को बढ़ावा देने के मकसद से वाघा बॉर्डर खोला जाएगा।

रवनीत बिट्टू ने लुधियाना विजन के लिए भी कई बड़े एलान किए हैं। उन्होंने लाइव आकर लुधियाना के लिए मेट्रो, इलेक्ट्रॉनिक बसें, ईएसआई अस्पताल व लेबर हाउसिंग खोलने की बात कही। बिट्टू ने कहा कि एक साल के भीतर लुधियाना में ये सभी योजनाएं लेकर आएंगे। 
विज्ञापन


एक रोड मैप तैयार किया जाएगा कि जहां पर एयरपोर्ट होगा वहीं ड्राईपोर्ट बनाया जाएगा, वहीं मेट्रो स्टेशन होगा और खासकर लेबर के लिए भी रिहायशी मकान बनेंगे। ताकि इंडस्ट्री लगातार तरक्की करें और लेबर को परेशानी न हो सकें। रवनीत बिट्टू ने कहा कि आज पंजाब के ये हाल हो गए हैं कि लुधियाना की सैकडों इंडस्ट्रीज यूपी, एमपी जैसे राज्यों में जा रही हैं। क्योंकि वहां भाजपा सरकार है। वहां इंडस्ट्री को कई रियायतें व छूट है। जहां इंडस्ट्री तरक्की कर रही है। उसी तरह पंजाब में भी नई नई इंडस्ट्रीज लाएंगे। जो इंडस्ट्रीज पंजाब से बाहर गई हैं उन्हें दोबारा से चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें