फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजे सिंह रिटायर, अब इनके हाथ में वेस्टर्न कमांड की बागडोर

Sun, 18 Sep 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Lt Gen Surendra Singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल सुरेंद्र सिंह को पश्चिमी कमान का नया चीफ बनाया गया है। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह की जगह ली है। केजे सिंह के रिटायर होने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल जेएस चीमा को कार्यवाहक चीफ बनाया गया था।
विज्ञापन


उसके बाद अब नई नियुक्ति हुई है। पश्चिमी कमान पहुंचने पर लेफ्टिनेंट जनरल सुरेंद्र सिंह ने सबसे पहले शहीदों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद उन्होंने कमान के सीनियर अधिकारियों से मुलाकात की।

लेफ्टिनेंट जनरल सुरेंद्र सिंह साल 1979 में सेना में शामिल हुए थे। उन्होंने ब्रिटिश आर्मी कमांड स्टाफ कॉलेज, आर्मी वार कॉलेज व नेशनल डिफेंस कॉलेज से शिक्षा हासिल की है। उनका इंफेंटरी रेजिमेंट, आर्म्ड ब्रिगेड व माउंटेन कोर में कार्य का बेजोड़ अनुभव है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल डीआर सोनी बने आर्मी ट्रेनिंग कमांड के चीफ

- फोटो : फाइल फोटो
लेफ्टिनेंट जनरल डीआर सोनी को आर्मी ट्रेनिंग कमांड का नया चीफ बनाया गया है। डीआर सोनी नेशनल डिफेंस एकेडमी व इंडियन मिलेट्री एकेडमी के स्टूडेंट रहे हैं। वे आर्म्ड ब्रिगेड, आर्म्ड डिवीजन व बठिंडा कोर का नेतृत्व कर चुके हैं।

उन्होंने यूके की क्रेनफील्ड यूनिवर्सिटी से ग्लोबल सिक्योरिटी की मास्टर डिग्री हासिल की हुई है। उनकी पत्नी सुमन सोनी पेशे से गाइनेकोलाजिस्ट है और पिछले 22 सालों से सेना की सेवा कर रही हैं। इसके अलावा वे कई समाजिक कार्यों से भी जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें