फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी बार पंजाब में कम हुआ मतदान, ऐसे समझे वोटिंग का पूरा गणित

Mon, 06 Feb 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को शानदार मतदान को लेकर जश्न मना रहे पंजाब और चुनाव आयोग को एक दिन बाद झटका लगा। मतदान प्रतिशत वास्तविकता में इस बार साल 2012 के मुकाबले कम रहा है। 
विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव में 78.60 प्रतिशत वोट पड़े थे। जबकि, इस बार पंजाब में 77.37 प्रतिशत मतदान हुआ। सभी जिलों से रिकार्ड लेने के बाद चुनाव आयोग ने रविवार को आंकड़े जारी किए। 

इनके मुताबिक पंजाब में महिलाओं की भागीदारी चुनाव में ज्यादा रही। इस बाह 76.69 प्रतिशत पुरुषों और 78.14 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। वहीं, थर्ड जेंडर केसिर्फ 21.93 प्रतिशत वोट ही पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर वेस्ट में 60.04 प्रतिशत पड़े वोट

पंजाब विधानसभा चुनाव 2017
सरदूलगढ़ में 88.94 फीसदी पोलिंग का रिकार्ड
लुधियाना में गिल में सबसे ज्यादा 82.67 और आत्म नगर में सबसे कम 67.82 फीसदी मतदान हुआ। मोगा में धरमकोट में सर्वाधिक 82.91, मोगा में सबसे कम 75 प्रतिशत, फिरोजपुर में गुरहरसहाय में 87.14, फिरोजपुर सिटी में 70.16, मुक्तसर में गिदड़बाहा में सबसे ज्यादा 88.75, मलौट में सबसे कम 82.37, फरीदकोट में जैतों में 83.90 प्रतिशत, कोटकपूरा में 80.48 फीसदी, बठिंडा के रामपुरा फूल में 86.30, बठिंडा शहरी में 72.78, मानसा के सरदूलगढ़ में 88.94, मानसा में 84.17, संगरूर में लहरा में 85.87, संगरूर में 80.78, बरनाला में भदौड़ में सबसे ज्यादा 83.74 फीसदी व बरनाला में सबसे कम 72.94 फीसदी मतदान हुआ। 

अमृतसर वेस्ट में 60.04 प्रतिशत पड़े वोट
इसी तरह पटियाला जिले के समाना में सबसे ज्यादा 83.96 प्रतिशत, पटियाला में सबसे कम 66.56 फीसदी मतदान हुआ। गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक में 77.79, बटाला में 70.01, अमृतसर में अजनाला में 83.51, अमृतसर वेस्ट में 60.04, तरनतारन में खेमकरन में 78.22, तरनतारन में 72.75, कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी में 77.09, फगवाड़ा में 72.68, जालंधर में शाहकोट में 78.28, जालंधर सेंट्रल में 68.42, होशियारपुर में शाम चौरासी में 74.78, होशियारपुर में 69.50, नवांशहर में बलाचौर में 79.46, नवांशहर में 76.11, रोपड़ में चमकौर साहिब में 78.25, आनंदपुर साहिब में 75.64, मोहाली में डेराबस्सी में 74.58, मोहाली में 66.39, फतेहगढ़ साहिब में अमलोह में 83.69, बस्सी पठाना में 79.92, पठानकोट में सुजानपुर में 79.85, भोआ में 76.41 और फाजिल्का जिले में जलालाबाद हलके में सबसे ज्यादा 86.91 प्रतिशत और अबोहर में सबसे कम 78.05 फीसदी मतदान हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें