सर्दी के तापमान के साथ ही सब्जियों के रेट में भी गिरावट आई है। सप्लाई बढ़ने से टमाटर, आलू और प्याज के रेट लगातार कम हो रहे हैं।
15 दिन के भीतर टमाटर, आलू और प्याज के रेट में करीब 15 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि इनकी फसल मंडी में काफी मात्रा में आ रही है, जबकि मटर और गाजर के रेट में भी गिरावट आई है।
ये हैं सब्जियों के दाम
सब्जी-----------रेट(प्रति किलो रुपये में)
लॉकी-----------25
बैंगन------------20
बंदगोभी---------10
शिमला मिर्च-----25 से 30
फूल गोभी-------10
गाजर-----------10
इनके दाम भी गिरे (रेट प्रति किलो रुपये में)
मिर्च-------------30
लहसुन-----------80 से 100
आलू-------------5 से 7
टमाटर-----------20 से 25
मटर--------------20 से 30
स्माल सेलर वेजिटेबल एसोसिएशन के अध्यक्ष देसराज का कहना है कि इस समय सब्जियों के रेट में गिरावट है, लेकिन अगर अगले दिनों मौसम खराब हुआ था तो सब्जियों की सप्लाई प्रभावित हो सकती है ऐसी सूरत में रेट बढ़ सकते हैं।