फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां ऑटो से सस्ती है कैब सर्विस, जान लें किराया

Sun, 25 Oct 2015 11:33 AM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको जानकार हैरानी होगी कि चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में ऑटो से ज्यादा सस्ती कैब सर्विस है। कंपीटीशन के चलते सभी कंपनियां एक से बढ़कर एक ऑफर दे रहीं हैं। अमर उजाला ने ट्राइसिटी में रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों के लिए सभी कंपनियों की सर्विसेज का जायजा लिया। इस दौरान कई अच्छी चीजें निकलकर आईं।
विज्ञापन


बात किसी एक रूट की करें तो पीजीआई से हाउसिंग बोर्ड की दूरी 9 किलोमीटर है। इस दूरी केऑटो चालक बुकिंग पर 150 से 200 रुपये ले रहे हैं। जबकि कैब सर्विस से यह दूरी आप महज 90 रुपये में तय कर सकते हैं। इसकेअलावा कई अन्य रूट पर भी किराये में डेढ़ गुणा तक अंतर है। गूगल एप स्टोर पर एप कैब सर्विस प्रोवाइडर का नाम लिखकर एप डाउनलोड किया जा सकता है।

यह कंपनियां दे रहीं सर्विस
ट्राइसिटी में मेगा कैब, फेब कैब और आरबीटीएस रेडियो टैक्सी अपनी सर्विसेज दे रही हैं। जबकि एप कैब में ओला, मेरू, टैक्सी फॉर श्योर और विंग्स ट्रैवल्स शामिल हैं। रेडियो टैक्सी का प्रति किलोमीटर 23 रुपये किराया है, जिसे एसटीए ने तय कर रखा है। जबकि एप कैब प्रति किलोमीटर 5 से 16 रुपये तक चार्ज करती है।
विज्ञापन


कैब सर्विस के फायदे
कैब में आपको स्मार्ट सर्विस मिलेगी। कैब सीधी घर से गंतव्य तक की सर्विस देती है। 24 घंटे कभी भी बुक करवाई जा सकती है। इंतजार न करना पड़े, इसलिए पहले ही बुक करवा सकते हैं। अपनी गाड़ी भले ही न हो कैब सर्विस से आप अपनी यह ख्वाहिश रोज पूरा कर सकते हैं। वह भी ऑटो से कम किराया अदा करने केबाद। ड्राइवर खुद आपके सामान को अच्छे से रखेगा। कई कर्मचारी मिलकर कैब से कार पुल सर्विस भी ले सकते हैं, जिससे खर्च और भी कम हो जाता है। फर्स्ट राइड पर सभी कंपनियां किराये पर कुछ राहत दे रहीं हैं।

ऑटो में दिक्कतें
बढ़ते प्रदूषण के कारण ऑटो पर पहले ही सवाल उठते रहे हैं। कोई फिक्स किराया नहीं है, जिस कारण सवारियों से रोजाना नोक-झोंक होती रहती है। कई चालक तो जरा सी बात पर उलझने को तैयार रहते हैं। एडजस्ट करने के साथ रास्ते में हो सकता है कोई ऐसा मुसाफिर भी टकर जाए जो स्मोकिंग कर रहा हो। इसकेअलावा भी कई अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

घटेगी निजी वाहनों की संख्या
ऑटो शहर के वातावरण में जहर घोल रहे हैं। प्रशासन भी इन पर लगाम नहीं कस पा रहा है। कैब सर्विस केइस्तेमाल से इनकेप्रभाव को कम किया जा सकता है। कैब के इस्तेमाल से सड़कों पर निजी गाड़ियों की संख्या भी घट सकती है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू हो सकती है।
विज्ञापन

संजीव राणा, स्वामी विवेकानंद युवा मंच।

एप कैब सर्विस का कंपनी वाइज रुपयों में किराया
टैक्सी फॉर श्योर
पहली 3 किलोमीटर----------40 रुपये
उसके बाद प्रति किलोमीटर-----5 रुपये
प्रति मिनट यूज चार्जेस--------1.25 रुपये
फोन बुकिंग चार्जेस----------25 रुपये

एप से बुकिंग फ्री रहेगी
फोन नंबर-----------6060101

विंग्स ट्रैवल्स
पहली 3 किलोमीटर------------49 रुपये
उसके बाद प्रति किलोमीटर-------16  रुपये
वेटिंग चार्जेस-----------------2 रुपये प्रति मिनट
फोन--------------------3347034

ओला कैब
पहली 3 किलोमीटर-----------49  रुपये
उसके बाद प्रति किलोमीटर-----14 रुपये
राइट टाइम चार्जिस प्रतिमिनट----1 रुपये
वेटिंग चार्जिस---------------2 रुपये प्रतिमिनट

केवल एप पर ही बुकिंग उपलब्ध
नोट- सभी एप कैब बिल पर 5.6 प्रतिशत सर्विस टैक्स अलग से चार्ज करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें