फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने शादी नहीं की, महिला ने जान दी

Sun, 14 Sep 2014 10:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी से विवाह न होने से नाराज एक विवाहिता ने जहर निगलकर जान दे दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए प्रेमी और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतका चार बच्चों की मां थी।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार गांव नत्थू के बुर्ज निवासी कुलविंदर कौर पत्नी बलकार सिंह के छह माह पहले गोहलवड़ निवासी अंगरेज सिंह के साथ संबंध बन गए। बलकार सिंह इस पर एतराज जताने लगा लेकिन कुलविंदर कौर और अंगरेज सिंह बाज नहीं आए। इस बीच दोनों गांवों की पंचायतों ने तीन बार दोनों को समझाने का प्रयास किया मगर वह नहीं माने।


एक सप्ताह पहले कुलविंदर कौर अंगरेज सिंह के घर दो बच्चों को लेकर आ गई और गांव नत्थू के बुर्ज की पंचायत की और से बाकी दोनों बच्चों को भी कुलविंदर कौर को ही सौंप दिया। इसके बाद समझौता हो गया कि अंगरेज सिंह ही कुलविंदर कौर को रखेगा और बच्चे भी अपनी मां के साथ ही रहेंगे। लेकिन शुक्रवार को अंगरेज सिंह ने कुलविंदर कौर को रखने से मना कर दिया तो कुलविंदर कौर ने जहर निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन




चौकी दोबुर्जी  प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद आरोपी अंगरेज सिंह और उसकी मां मनजीत कौर के खिलाफ धारा 306, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें