फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका की मौत

Thu, 25 Jun 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से फरार प्रेमी जोड़े ने भिवानी रेलवे स्टेशन पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

मामला सुबह करीब साढ़े 10 बजे का है। दिल्ली से भिवानी पहुंची ट्रेन से युवक और युवती बाहर निकले। टीटी ने उन्हें रोका और टिकट दिखाने के लिए कहा। उनके पास टिकट नहीं थी। जांच में युवक की पहचान दांग कला वासी राममेहर(22) और युवती की पहचान हिसार के चंदन नगर की सोनम (20) के रूप में हुई।

युवक ने बताया कि उसका भाई रेलवे में है। उसने टीटी से अपने भाई की बात भी करवाई। भाई ने टीटी को दोनों को रोकने के लिए कहा और अपने पिता को इस बारे में सूचित किया। करीब आधे घंटे बाद युवक का पिता वहां पहुंचा।
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक युवती को उल्टी होने लगी। युवक की हालत भी बिगड़ने लगी। दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल रखा था। परिजन दोनों को उपचार के लिए शहर के चिड़ियाघर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल लेकर आए।

उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर जीआरपी पुलिस भी अस्पताल पहुंची और पहचान के आधार पर युवती के परिजनों को सूचित किया।

युवती के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी 23 जून को लापता हुई थी। हिसार थाने में इसका मामला भी दर्ज है। वे गुड़गांव और हिसार में उसे ढूंढ रहे थे। वहीं युवक के पिता बुधराम ने बताया कि उसका बेटा गुडऺ़़गावं में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उन्हें तो आज फोन गया तो इस बारे में पता लगा।

जीआरपी चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि ऐसा लगता है कि दोनों ने ट्रेन में ही जहर निगला है। फिलहाल युवक बयान देने की स्थिति में नहीं है।

डाक्टरों का बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम
युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। चिकित्सक भी पहुंचे। पुलिस ने बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम की मांग की। महिला चिकित्सक नहीं होने के कारण बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अब शुक्रवार को चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा युवती के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

23 को हुए थे लापता
युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी कसबे में ही एक सिलाई सेंटर पर प्रशिक्षण लेती थी। 23 को सुबह नौ बजे घर से गई। उनको राजस्थान जाना था इसलिए बेटी को सेंटर से बुलाने के लिए बेटे को भेजा।
विज्ञापन


वहां पता चला कि वह किसी कार्य से हिसार गई है। शाम तक नहीं लौटी तो चिंता हुई और खोजबीन शुरू की। उसी शाम उसका फोन आया कि छह लड़कियों के साथ टूर पर गुड़गांव आई है। एक महीने बाद आएगी। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह भिवानी अस्पताल से फोन आया कि बेटी यहां भर्ती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें