पहले दोस्ती, फिर प्यार और शादी की प्लानिंग शुरू करते ही सामने आ गई कई अड़चनें। लड़की के पेरेंट्स ने विरोध जताया, मगर लड़की नहीं मानी। पेरेंट्स ने पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों को उठाकर थाने ले आई।
दस्तावेज चेक किए तो दोनों बालिग निकले। इसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। यही नहीं दोनों को नई जिंदगी शुरू करने के लिए आशीर्वाद भी दिया। फिर दोनों ने शहर के एक मंदिर में शादी कर अपनी नई दुनिया की शुरूआत की।
कहानी भले ही फिल्मी लगती हो, मगर यह रियलिटी है। मामला है पंजाब के मोहाली का। वीरवार को मटौर थाने में काफी देर तक ड्रामा चला। आखिर में प्यार की जीत हुई।
मामला मटौर गांव का है। वहां पर ही राम लखन और लड़की अंशु दोनों अपने परिवारों संग रहते हैं। राम लखन प्राइवेट सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है, जबकि अंशु घर पर ही रहती है।