हिसार में विवादित चर्च से हनुमान जी की मूर्ति को हटाकर थाने में रखा था, तबसे थाने में विराजे हैं हनुमान।
सदर थाने के बीचों बीच केसरियां रंग का छोटा सा मंदिर बना हुआ है, जहां पर हर सुबह हनुमान की आरती होती है। हनुमान के जयकारे लगते हैं। इसी मंदिर में कैमरी की तथाकथित चर्च से उठाकर लाई हुई हनुमान की प्रतिमा रखी हुई है। इस प्रतिमा की हर सुबह पुजारी आकर पूजा-पाठ करता है।
पुलिस अधिकारी बताते हैं कि हनुमान जी की प्रतिमा को मंदिर में रखा गया है, जहां पर हर रोज पूजा-पाठ होता है। जब तक चर्च विवाद नहीं निपट जाता है, तब तक हनुमान जी हमारे ही पास रहेंगे।
उनकी सेवा करने की जिम्मेदारी मंदिर के पुजारी की है। गौरतलब है कि कैमरी गांव में कुछ लोगों ने चर्च में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कर दी थी। बाद में पुलिस ने हनुमान जी की प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया था।