फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बैड ब्वॉयज के खिलाफ आरोप तय

Sat, 21 Mar 2015 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी के चार नामी कॉन्वेंट स्कूलों के बच्चों को डरा-धमकाकर उनसे पैसे वसूलने के आरोपी बैड ब्वॉयज गैंग के खिलाफ जिला अदालत में आरोप तय हो गए।
विज्ञापन


आरोपियों में किशनगढ़ निवासी एवं पूर्व जिला परिषद प्रधान भजन सिंह का बेटा रतन लुबाना, सेक्टर-20बी निवासी अमितोज सिंह और डेराबस्सी के गांव जनेतपुर निवासी राजवीर सिंह शामिल हैं। एक स्कूल की प्रिंसिपल की शिकायत पर इन तीनों को गिरफ्तार किया गया था और मजिस्ट्रेट के सामने पीड़ित बच्चों के बयान भी हो चुके हैं।

वहीं, आरोपी रतन लुबाना की जमानत अर्जी अदालत दो बार खारिज कर चुकी है और अब आरोप भी तय हो चुके हैं। इस मामले की अगली सुनवाई तीन अप्रैल को होगी, जिसमें गवाही की जा सकती है।
विज्ञापन


29 बच्चों ने की थी शिनाख्त
पुलिस ने 29 बच्चों से आरोपियों की शिनाख्त कराई थी। आरोपियों पर आईटी एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया है। इस मामले की ऑपरेशन सेल ने जांच की थी।

यह था मामला
तीनों आरोपी शहर के बड़े स्कूलों के बच्चों से पहले दोस्ती करते थे, फिर उन्हें डरा धमकाकर रुपये वसूलते थे। कुछ बच्चों ने पैरेंट्स को सारी बातें बता दीं। उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल को जानकारी दी और प्रिंसिपल ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि तीनों आरोपी सिर्फ उन्हीं बच्चों को फंसाते थे, जो अमीर परिवार से थे। तीनों उन्हें घुमाने ले जाते थे और बड़े होटलों व रेस्टोरेंट्स में खाते-पीते थे। रसूख दिखाने के लिए सोशल साइट पर हथियारों के साथ अपने फोटो अपलोड करते थे तो कभी खुद को गैंगस्टर बताते थे।

जब उन्हें लगता कि बच्चों के मन में उनका डर बैठ गया है तो वे उनसे घर से रुपये और अन्य सामान लाने के लिए दबाव बनाते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें