इंडस्ट्रियल एरिया चौकी पुलिस ने यौन शोषण के आरोपी बीपीओ के अधिकारियों की तलाश में शनिवार को छापा मारा। पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया आठ ए स्थित सर्को कंपनी के बीपीओ पर दबिश दी। परंतु नामजद पांचों अधिकारी, वहां नहीं मिले।
स्टाफ ने पुलिस को बताया कि वे सभी इस मामले में कानूनी राय लेने के लिए कंपनी के लखनऊ स्थित मुख्यालय गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की टावर लोकेशन चैक की, तो इस बात की पुष्टि हुई।
गौरतलब है कि इसी बीपीओ में काम करने वाली एक युवती मुलाजिम ने पांच अधिकारियों के खिलाफ शारीरिक एवं मानसिक शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद थाना फेज-1 पुलिस ने कंपनी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर अभिनेश तिवारी के अलावा विशाल कालड़ा, विशाल जख्मी, दीपांकर और सुशांत के खिलाफ पर्चा दर्ज किया था।