फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में लंबी वेटिंग तो यहां कराएं सस्ते टेस्ट

Mon, 01 Jun 2015 11:54 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई, जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 में अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन व एमआरआई कराने के लिए अक्सर लंबी वेटिंग रहती है। कई बार तो यह वेटिंग एक हफ्ते से लेकर महीने तक पहुंच जाती है। प्राइवेट लैब में सभी टेस्टों की फीस लगभग दोगुनी है और मजबूरी में मरीजों को यह फीस भी अदा करनी पड़ती है।
विज्ञापन


हालांकि, शहर के कई चैरिटेबल ट्रस्टों में सरकारी संस्थानों के रेट पर ही ये सभी टेस्ट होते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में कई लोग यहां तक नहीं पहुंच पाते हैं। आइए, जानते हैं उन सेंटरों और उनके रेटों के बारे में, जो कभी भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

पंचवटी सेंटर सेक्टर-46
सेक्टर-46 स्थित पंचवटी सेंटर में एमआरआई की सुविधा भी उपलब्ध है। प्राइवेट सेंटरों पर इसकी फीस 4700 से पांच हजार रुपये है, लेकिन यहां सिर्फ 3500 रुपये में यह टेस्ट होता है। अच्छी बात यह है कि कोई वेटिंग भी नहीं है।
विज्ञापन


जांच--------------------फीस
एक्सरे (डिजिटल)--------100
सीटी स्कैन हेड-----------1200
सीटी स्कैन चेस्ट----------2500
अल्ट्रासाउंड---------------250
अल्ट्रासाउंड लेवल--------2800
एमआरआई--------------3500
सीटी हेड डायरेक्ट कंट्रास्ट---950
सीटी हेड प्लेन एंड कंट्रास्ट--1500
सीटी होल एब्डोमेन---------2500
सीटी चेस्ट प्लेन------------1100
एमआरआई हेड प्लेन--------1250
एमआरआई हेड कंट्रास्ट-------2500
एमआरए ब्रेन---------------1250
एमआरए ब्रेन विद कंट्रास्ट----2500

सेक्टर-22 गुरुद्वारे का डाइग्नोस्टिक सेंटर

सेक्टर-22 डी स्थित श्री गुरु हर राय साहिब डाइग्नोस्टिक सेंटर में पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी की सुविधा है और कोई वेटिंग भी नहीं है।
जांच---------------------------फीस
अल्ट्रासाउंड अपर एब्डोमेन-------150
अल्ट्रासाउंड लोअर एब्डोमेन------150
अल्ट्रासाउंड होल एब्डोमेन--------200
अल्ट्रासाउंड प्रेग्नेंसी--------------150
अल्ट्रसाउंड प्रेग्नेंसी (बीपीपी)-----400
अल्ट्रासाउंड लेवल-------------2600
इको---------------------------700
टीएमटी-----------------------700
विज्ञापन

भारत विकास परिषद, सेक्टर-24

सेक्टर-24 स्थित भारत विकास परिषद के सेंटर पर सभी पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी से जुड़ी जांच कम फीस पर होती हैं। जब भीड़ बढ़ती है तो एक दिन की वेटिंग बढ़ जाती है, वरना हाथ के हाथ रिपोर्ट दे दी जाती है।
जांच---------------------------फीस
एक्सरे--------------------------100
एक्सरे डिजिटल-----------------350
अल्ट्रासाउंड--------------------200
अल्ट्रासाउंड लेवल--------------2700
सीटी स्कैन (हेड)---------------400
सीटी स्कैन कोरोनल--------------700
सीटी स्कैन अपर एब्डोमेन कन्ट्रास्ट-1850
सीटी स्कैन होल-----------------2600

पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट, एमडीसी
एमडीसी स्थित पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट में काफी सस्ती दरों पर टेस्ट होते हैं। इसलिए यहां पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल तक के पेशेंट आते हैं।
जांच------------------फीस
एक्सरे-----------------60
सीटी हेड प्लेन----------500
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें