फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावों के लिए पंचकूला प्रशासन की तैयारियां

Sat, 08 Mar 2014 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। मकसद है पिछले लोकसभा चुनावों में 59.75 को बढ़ाकर 75 प्रतिशत वोटिंग कराने का लक्ष्य प्राप्त करना। महिला दिवस पर भी शनिवार को महिलाओं के लिए वोट बनवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने शुक्रवार को जिला सचिवालय के सभागार में कालका व पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के कुल 375 मतदान केन्द्रों पर तैनात किए गए बीएलओ की बैठक ली और नए वोट बनाने व वोट डालने के लिए नौ मार्च को मतदाताओं को प्रेरित करने के निर्देश दिए। इन बूथों के लिए लगभग 36 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि आठ मार्च को महिला दिवस है कि महिलाओं को सम्मान देने के लिए प्रशासन की ओर से वोट बनाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त एसपीअरोड़ा ने शिक्षकों को सलाह दी कि वे स्कूली बच्चों की भी रैलियां निकाले व उन्हें भी मतदान करने का महत्व अभी से बताएं। उपमंडल अधिकारी (ना.) पंचकूला एवं आरओ गुरमीत सिंह ने कहा कि फोटोयुक्त पहचान पत्र बनावाने से मतदाता इसका प्रयोग अपनी पहचान के लिए भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


वोटर कार्ड का इस्तेमाल बैंक खाता खुलवाने, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, पासपोर्ट व अन्य ऐसे 20 कार्यों में भी आईडेंटिटी के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है।
विज्ञापन


अहम निर्देश
-नौ मार्च को सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक उपस्थित रहेंगे।
-नए मतदाता फार्म नंबर छह भरकर वोट जरूर बनवाएं।
-चुनाव से जुडे़ कार्यों में कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें