फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए सुलझाएगी सेक्टर-11 में चोरियों की गुत्थी

Sat, 08 Mar 2014 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-11 के लाल क्वार्टर में पिछले दिनों लगातार चोरी की वारदात होने से सहमे लोगों ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर अजय सिंघल से मुलाकात की और इन वारदातों को सुलझाने के अलावा सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन


कमिश्नर ने शिकायत सुनने के बाद संबंधित पुलिस अधिकारियों से बातचीत की और पिछले दिनों में हुई चोरियों की तफ्तीश में तेजी लाने के अलावा इन वारदातों को सुलझाने के लिए सीआईए को भी जिम्मेदारी सौंपी।

स्थानीय पार्षद ओमवती पुनिया की अगुवाई में हुई मुलाकात के दौरान लोगों ने कमिश्नर को बताया कि उनके घरों को चोर लगातार निशाना बना रहे हैं।

अगर कोई निवासी घर से बाहर होता है तो उसके घर के सामान पर चोर हाथ साफ कर जाते हैं। लाल क्वार्टर एसोसिएशन के प्रधान धर्मवीर शर्मा, एमके गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों में आधा दर्जन से ज्यादा चोरियां हो चुकी हैं। एक दिन तो एक साथ चार वारदात हो गईं।
विज्ञापन


वहीं, पार्षद ओमवती पुनिया ने बताया कि उनकी पूरी बात सुनी गई। कमिश्नर ने सिक्योरिटी गेट भी लगवाने के लिए कहा। यह वारदात पर लगाम लगाने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन


इस पर पुनिया ने कहा कि यह कालोनी पीडब्ल्यूडी के तहत आती है और इस बारे में बातचीत चल रही है। हालांकि, एक-दो दिनों में चौकीदार भी रख लिए जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें