फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां इनके समर्थन में बनने लगा है माहौल

Wed, 19 Feb 2014 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले महीने कांग्रेस के टिकट पर चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी पेश करने वाले शहर के कांग्रेस नेताओं ने अब बंसल के समर्थन में अपना नाम वापस लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं की कोशिश है कि आधिकारिक तौर पर पवन कुमार बंसल के नाम की घोषणा होने से पहले टिकट लेने के लिए आवेदन करने वाले सभी कांग्रेसी हाईकमान को नाम वापस लेने की जानकारी दे दें।

कांग्रेस शहर के लोगों को यह संदेश देना चाहती है कि पार्टी में किसी तरह की अंतर्कलह नहीं है। चंडीगढ़ से बंसल को लोकसभा टिकट मिलना लगभग तय है और उम्मीद है कि इस माह के अंत तक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन


बंसल के समर्थन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की अपना नामांकन वापस ले लिया है और अब कांग्रेस की कोशिश है कि कांग्रेस के टिकट के लिए आवेदन करने वाले अन्य चार उम्मीदवार भी बंसल के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लें।

कांग्रेस के बड़े नेता उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं। लक्की ने दो दिन पहले ही आल इंडिया कांग्रेस के महासचिव और चंडीगढ़ के इंचार्ज शकील अहमद को एसएमएस भेजकर यह कहा था कि वह बंसल के समर्थन में अपना नामांकन वापस लेते हैं।

अब कांग्रेस नेता चमन लाल शर्मा और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर भूपेंद्र सिंह बडहेड़ी को मनाने में लगे हैं। साथ ही चंद्रमुखी शर्मा और केवल राम से भी बात की जा रही है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि जब किसी तरह का मतभेद ही नहीं है तो टिकट के लिए नामांकन हाईकमान के पास होने का मतलब ही नहीं है।

ध्यान रहे कि हाल ही में लक्की ने टी पार्टी के बहाने यह दिखाया था कि उनके और बंसल के बीच जो भी मतभेद थे वह खत्म हो गए हैं।

बंसल के समर्थन में मैंने अपना नामांकन वापस ले लिया है। कांग्रेसी नेताओं के बीच किसी तरह का मतभेद नहीं है।
 -हरमोहिंदर सिंह लक्की

भाजपा ने तेज की गतिविधियां
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जहां शहर में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं, वही कांग्रेस अभी आधिकारिक तौर पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा का इंतजार कर रही है।

कांग्रेस की ओर से फिलहाल यही कोशिश की जा रही है कि कांग्रेस में किसी तरह की बगावत न हो। भाजपा की ओर से जहां ब्लाक लेवल स्तर पर मतदाता सूची बांटी जा चुकी हैं। वहीं, कांग्रेस ने अभी ऐसा कोई प्रयास नहीं किया है।

रेल घूस कांड के बाद पवन कुमार बंसल ने जब केंद्रीय रेल मंत्री के पद से त्याग पत्र दिया था, उसके बाद से कांग्रेस ने शहर में कई जनसभाएं कीं। बंसल ने खुद लोगों को संबोधित किया और अपनी सफाई दी थी। लेकिन, अब जब चुनाव करीब है तब कांग्रेस के नेता शांत बैठे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें