फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा ने की ये तैयारियां

Sun, 30 Mar 2014 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में 10 अप्रैल को सभी दस लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कराने के लिए 82000 से ज्यादा पोलिंग स्टाफ तैनात होंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए 16244 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


मतदान के लिए करीब 50,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का प्रयोग किया जाएगा। इनमें करीब 18,000 कंट्रोल यूनिटों और करीब 32,000 बैलेट यूनिटों का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दस लोकसभा क्षेत्रों में 230 उम्मीदवार हैं। जिनमें 11 महिला उम्मीदार शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि हिसार लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 41 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं तो अंबाला और सोनीपत लोकसभा क्षेत्रों में सबसे कम 14-14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भाजपा के 8, बसपा के 10, सीपीआई के 2, सीपीएम के 3, कांग्रेस के 10, इनेलो के 10, हजकां के 2, गैर-मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक दलों के 64 और 121 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 10 सामान्य पर्यवेक्षकों के अलावा 10 व्यय (खर्च) पर्यवेक्षक फील्ड में तैनात हैं। सूबे में एक पुलिस पर्यवेक्षक, दो जागरूक पर्यवेक्षक और 10 माइक्रो पर्यवेक्षक तैनात हैं।

उन्होंने बताया कि सर्वाधिक मतदाता गुड़गांव संसदीय क्षेत्र में है जबकि सबसे कम मतदाता सोनीपत संसदीय क्षेत्र में हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 1,60,96,980 मतदाता है जिनमें महिला मतदाता 73,80,149 और पुरुष मतदाता 87,16,831 हैं। इनमें 12 एनआरआई मतदाता भी शामिल हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें