खुड्डा अलीशेर में 22 गांवों की पंचायत बुलाई गई। इस पंचायत में अपनी पत्नी के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता हरमोहन धवन भी पहुंचे।
महापंचायत में पंचायत ने हरमोहन धवन के सिर पर पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया। पंचायत ने बतौर सांसद और मंत्री रहते हरमोहन धवन के द्वारा शहर में किए गए विकास कार्यों की सराहना की।
इसके बाद धवन ने वही पगड़ी किरण खेर के सिर पर बतौर आशीर्वाद रखा। इसके साथ ही धवन ने किरण खेर के समर्थन की घोषणा कर दी।
किरण ने कहा कि वो इस पगड़ी की लाज रखेंगीं। कार्यक्रम में किरण खेर का विरोध जता रहे भाजपा के अन्य नेता भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे धवन के समर्थन में किरण का विरोध कर रहे थे।
जब धवन ही मान गए तो उनके विरोध का कोई मतलब नहीं रह जाता है। किरण खेर ने सभी को मतभेद भूला कर एकजूट चुनाव में जुट जाने की अपील की।
महापंचायत में पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन समेत अन्य कई भाजपा नेता भी पहुंचे थे।