फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से मतदान पर भड़के वोटर, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में आज लोकसभा चुनाव 2014 के लिए वोटिंग चल रही है। शहरवासियों में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह 4 बजे से ही लोग वोट डालने के लिए लाइनों में लगे हुए हैं, लेकिन वोटर वोटिंग सिस्टम और अव्यवस्था को लेकर भी भड़के हुए हैं।
विज्ञापन


धनास कॉलोनी में बने पोलिंग बूथ पर धीमी गति से मतदान होने से खफा वोटरों ने हंगामा भी किया। धीमी गति से मतदान होने का कारण है ऑनलाइन सिस्टम। इस बार चुनाव आयोग की ओर से मतदान प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन सिस्टम प्रयोग किया जा रहा है।

ऑनलाइन व्यवस्था के कारण एक व्यक्ति को वोट डालने में काफी वक्त लग रहा है। इससे लोग परेशान हो गए हैं। लोग कहते हैं कि हम सुबह से लाइन में लगे हैं, लेकिन अभी तक हमारा नंबर नहीं आया है। दूसरी ओर कई पोलिंग बूथों पर लोग अव्यवस्था से भी परेशान है।
विज्ञापन


डड्डूमाजरा के पोलिंग बूथ पर विकलांगों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं है। बुजुर्गों के लिए बैठने की व्यवस्था नहीं है। इस कारण से लोग प्रशासन से खासे नाराज हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
डड्डूमाजरा में बने एक पोलिंग बूथ की छत पर लटक रहे कांग्रेस के झंडे के कारण पार्टी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें