फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में 17 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, देखें एक नजर

Thu, 10 Apr 2014 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए 17 उम्मीदवार चुनाव के मैदान हैं। आईए नजर डाल लें, एक बार उनके संक्षिप्त प्रोफाइल पर
विज्ञापन



17 उम्मीदवार के बीच मुकाबला  
पवन कुमार बंसल-कांग्रेस
किरण अनुपम खेर-भाजपा
गुरकीरत कौर पनाग-आप
जन्नत जहां-बसपा
कंवलजीत सिंह-सीपीआई (एमएल)(लिबरेशन)
सुरेंद्र भारद्वाज-जदयू
धर्मेंद्र सिंह-हिंदुस्तान एकता पार्टी
खेम लाल बंसल- इंकलाब विकास दल
सुरेंद्र कुमार-बहुजन मुक्ति पार्टी
अमरजीत कौर-निर्दलीय
दीपक शुक्ला-निर्दलीय
अजय सिंगला-निर्दलीय
शमशेर सिंह-निर्दलीय
जसमेर सिंह-निर्दलीय
रीना शर्मा-निर्दलीय
रमेश चंदर-निर्दलीय
पवन कुमार शर्मा-निर्दलीय

नाम: पवन कुमार बंसल
पार्टी-कांग्रेस
-चुनाव चिह्न-पंजा
चार बार लोकसभा और एक बार राज्य सभा सदस्य रहे हैं। सातवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। 2009 में चुनाव जीतने के बाद केंद्र सरकार में केबिनेट रैक के मंत्री बने। 65 वर्षीय बंसल केंद्र में संसदीय कार्य, जल संसाधन, विज्ञान व तकनीकी मंत्रालयों में रहने के बाद रेल मंत्री बनाया गया था। लेकिन, रेल घूस कांड के बाद उन्होंने मई, 2013 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
...........................
नाम: किरण खेर
पार्टी-भाजपा
चुनाव चिह्न- कमल का फूल
चंडीगढ़ में पली बड़ी किरण खेर ने पंजाब यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में एमए हैं। दो दर्जन से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी किरण खेर का चंडीगढ़ के सेक्टर-8 में मायका है। पांच साल पहले उन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी और 2011 में चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के दौरान उन्होंने कई दिनों तक भाजपा के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार किया था। 61 वर्षीय किरण खेर पहली बार चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन

...............................
नाम: गुल पनाग
पार्टी-आम आदमी पार्टी
चुनाव चिह्न- झाड़ू
35 वर्षीय गुल पनाग के पिता के आर्मी में होने के कारण उन्हें चंडीगढ़ सहित कई शहरों में पढ़ने का मौका मिला। पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला से गणित में बीएससी करने के बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से राजनीति शास्त्र में एमए किया। वर्ष 1999 में गुल पनाग मिस इंडिया चुनी गईं थीं। इसके बाद उन्होंने एक दर्जन से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया। पहली बार चुनाव लड़ रही हैं।
...........................
नाम: जन्नत जहां
पार्टी-बसपा
चुनाव चिह्न-हाथी
34 वर्षीय जन्नत जहां वर्ष 2009 में राजनीति में आई थीं। उस समय उनके  पति हाफिज अनवार उल हक राष्ट्रीय जनता दल की टिकट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे। चुनाव हारने के बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन की। बसपा से जन्नत जहां को वर्ष 2011 में नगर निगम चुनाव में पार्टी ने टिकट दिया और वार्ड नंबर 23 से पार्षद का चुनाव जीता। जन्नत एमबीए हैं। शादी से पहले उनका नाम नैना था। चंडीगढ़ में केसी थिएटर उनके पिता का था।
........................
नाम: सुरेंद्र भारद्वाज
पार्टी-जनता दल यूनाइटेड
चुनाव चिह्न-तीर
65 वर्षीय सुरेंद्र भारद्वाज 55 साल से चंडीगढ़ में रह रहे हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर कर चुके भारद्वाज ने अपनी पूरी पढ़ाई चंडीगढ़ में की है। चंडीगढ़ में अपना बिजनेस छोड़ने के बाद अब पूरी तरह से राजनीति में जुट गए हैं। चंडीगढ़ से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, पार्टी तीन बार टिकट ऑफर कर चुकी थी। चंडीगढ़ के अलग-अलग मुद्दों पर काफी सक्रिय हैं।
....................
नाम: कंवलजीत सिंह
पार्टी- सीपीआई (एमएल)
चुनाव चिह्न-तीन स्टार वाला झंडा
33 वर्षीय कंवजीत सिंह ने वर्ष 2006 में पार्टी ज्वाइन की थी। उन्होंने इस पार्टी के कई संगठनों में काम किया। इनक्लाबी नौजवान के संस्थापक अध्यक्ष रहे। ट्रेड यूनियन संगठन बनाए। ठेका मजदूर और कर्मचारियाें के लिए संगठन बनाया। वह रोबोटिक्स इंजीनियर हैं।
--------------------
नाम: धर्मेंद्र सिंह
पार्टी-हिंदुस्तान एकता पार्टी
चुनाव चिह्न-गैस सिलेंडर
35 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह हिंदस्तान एकता पार्टी से उम्मीदवार हैं। सेक्टर-45 में डायग्नोस्टिक सेंटर चलाने वाले धर्मेंद्र पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं और उनकी पार्टी जून 2010 को रजिस्टर्ड हुई थी। मूल रूप से हरियाणा के निवासी धर्मेंद्र चंडीगढ़ में वर्ष 2000 से रह रहे हैं। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई हरियाणा से की है और आजकल पैथोलॉजी में पीएचडी कर रहे हैं।
.........................
नाम: खेम लाल बंसल
पार्टी-इंकलाब विकास दल
चुनाव चिह्न- छड़ी
 खेम लाल बंसल दूसरी बार चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 2009 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। लेकिन, चुनाव में मिली हार के बाद उन्होंने पार्टी ज्वाइन की। चंडीगढ़ के सेक्टर-28 में रहने वाले बंसल ऑटोमोबाइल इंजीनियर हैं।
...........................
नाम: रमेश चंद्र
-निर्दलीय उम्मीदवार
चुनाव चिह्न- बल्लेबाज
46 साल वर्षीय रमेश चंद्र समाजसेवक हैं और पहली बार चंडीगढ़ से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। वह चुनाव के बाद अपनी एक पार्टी बनाना चाहते हैं। 35 सालों से चंडीगढ़ में रह रहे रमेश चंद्र पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र रहे हैं। वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं।
...........................
नाम: दीपक शुक्ला
-निर्दलीय उम्मीदवार
चुनाव चिह्न-मोमबत्ती
43 वर्षीय दीपक शुक्ला इंजीनियरिंग कंसलटेंट हैं। शुक्ला 1993 में उत्तर-प्रदेश के गोंडा जिले से काम की तलाश में चंडीगढ़ आए थे। बापू धाम कालोनी में रह रहे शुक्ला पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई उत्तर-प्रदेश से की है।
..........................
नाम: रीना शर्मा
-निर्दलीय उम्मीदवार
चुनाव चिह्न-सीटी
32 वर्षीय रीना शर्मा समाजसेविका और बिजनेस वूमेन हैं। शर्मा मूल रूप से झारखंड की निवासी हैं और उनका ससुराल बनारस में है। उनके पति रविंदर शर्मा सेक्टर-29 के एक सरकारी स्कूल में पढ़ाते हैं। वर्ष 2004 में शादी के बाद वह चंडीगढ़ आई थीं। उनकी पढ़ाई झारखंड में हुई थी।
.......................
नाम: जसमेर सिंह
-निर्दलीय उम्मीदवार
चुनाव चिह्न-हॉकी एंड बॉल
53 वर्षीय जसमेर सिंह बिल्डिंग कांट्रैक्टर हैं। वह कुराली (जिला मोहाली) के निवासी हैं। लेकिन, चुनाव लड़ने का मन पंजाब की राजधानी से बनाया। 2012 में मोहाली से विधान सभा का चुनाव लड़ा, जिसमें वह हार गए थे। वह 1969 से कुराली में रह रहे हैं और मैट्रिक पास हैं।
..............
नाम: पवन कुमार शर्मा
-निर्दलीय उम्मीदवार
चुनाव चिह्न-पतंग
 43 वर्षीय पवन कुमार शर्मा जन्म से ही चंडीगढ़ में रह रहे हैं। पेशे से ज्योतिषी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी चंडीगढ़ में ही की। उन्होंने बारहवीं करने केबाद ज्योतिष विद्या हासिल की। वह हाईकोर्ट से बतौर सीनियर असिस्टेंट रिटायर हुए हैं। वे हाईकोर्ट इंप्लॉय एसोसिएशन केअध्यक्ष भी रह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने आम आदमी पार्टी को छोड़ा था और अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उनका पहला चुनाव है।
...................
नाम: अजय सिंगला
-निर्दलीय उम्मीदवार
- चुनाव चिह्न-गैस का चूल्हा
मूलरूप से जींद हरियाणा निवासी अजय सिंगला पिछले 23 वर्षों से चंडीगढ़ में हैं। 38 वर्षीय सिंगला का ट्रेडिंग का बिजनेस है। उनकी पढ़ाई हरियाणा में ही हुई। सिंगला पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।
............................
 नाम: शमशेर सिंह
- निर्दलीय उम्मीदवार
-चुनाव चिह्न- टॉर्च
शमशेर सिंह रैगपिकर हैं। वह पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। मूलरूप से कैथल, हरियाणा निवासी शमशेर 13 सालों से चंडीगढ़ मेें हैं। उनकी पढ़ाई हरियाणा में हुई है। शमशेर का कहना है कि वह गरीबों को उनका हक दिलाने के मकसद से चुनाव लड़ रहे हैं। वह चंडीगढ़ में ठेकेदारी प्रथा बंद करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन

..........................
नाम: अमरजीत कौर
-निर्दलीय उम्मीदवार
-चुनाव चिह्न-पॉट
56 वर्षीय अमरजीत कौर समाजसेविका और बिजनेस वूमेन हैं। वह मोहाली में रहती हैं।
......................

नाम: सुरेंद्र कुमार
-पार्टी-बहुजन मुक्ति पार्टी
-चुनाव चिह्न-चारपाई
33 वर्षीय सुरेंद्र कुमार बहुजन मुक्ति पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। वह इंश्योरेंस एजेंट हैं। वह देश से बेरोजगारी खत्म करना चाहते हैं और सभी को नौकरी देने की इच्छा रखते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें