फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पता लगेगा शहर से कौन-कौन लड़ेगा चुनाव

Thu, 13 Mar 2014 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार का दिन भी इंतजार में बीत गया। शहर के लोगों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के नेता भी दिन भर चंडीगढ़ से लोकसभा के उम्मीदवार का नाम घोषित होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


न तो कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार की आधिकारिक तौर पर घोषणा की और न ही आम आदमी पार्टी ने। दिन भर चर्चा यही रही कि कांग्रेस से पवन कुमार बंसल और आप से गुल पनाग का नाम तय हो गया है।

अब उम्मीद है कि वीरवार को कांग्रेस और आप के साथ साथ भाजपा भी चंडीगढ़ से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर देगी। इसके बाद ही शहर की चुनावी तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की सूची बुधवार शाम तक जारी की जानी थी। नई दिल्ली में दोपहर को सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (सीईसी) की बैठक हुई।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में बंसल को चंडीगढ़ से टिकट देने का निर्णय ले लिया गया। लेकिन, बंसल के नाम की घोषणा नहीं हो सकी।

चार दिन पहले भी सीईसी की बैठक में बंसल का नाम तय हो गया था। इसके बाद बंसल के घर पर लड्डू भी बंटे गए थे, लेकिन नाम घोषित नहीं हो पाया था।

उधर, भाजपा की ओर से वीरवार को घोषित की जाने वाली उम्मीदवारों की सूची में चंडीगढ़ के उम्मीदवार का नाम होने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें