फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों को लुभाने के लिए प्रशासन के ये 5 कदम

Wed, 12 Mar 2014 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मतदाताओं को 10 अप्रैल को मतदान के दौरान धूप में नहीं खड़ा रहना पड़ेगा। यूटी प्रशासन के चुनाव विभाग सकी ओर से मतदाताओं को धूप से बचाने के लिए शामियाने लगाए जाएंगे। ऐसा पहली बार होगा, जब चुनाव विभाग मतदान केंद्रों में शामियाने लगाएगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर इस बार चंडीगढ़ के सभी 500 मतदान केंद्रों को ‘मॉडल पोलिंग स्टेशन’ बनाया जा रहा है। इसके तहत चुनाव विभाग उन मतदान केंद्रों में शामियाने लगाएगा, जहां मतदाताओं के लाइन में खड़े होने के लिए छत नहीं है।
विज्ञापन

पहला ऐसा शहर होगा जहां सभी पोलिंग स्टेशन होंगे मॉडल

चंडीगढ़ देश में ऐसा पहला शहर होगा, जहां सभी 500 मॉडल पोलिंग स्टेशन होंगे। जहां मतदाताओं के लाइन में खड़े होने के लिए छत नहीं है। वहां चुनाव विभाग शामियाने लगाएगा, इसके अलावा मतदान केंद्रों में मतदाताओं को सभी तरह की सुविधाएं भी दी जाएंगी। चंडीगढ़ के गृह सचिव और चीफ इलोक्टोरल अफसर (सीईओ) अनिल कुमार की ओर से मॉडल पोलिंग स्टेशनों के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें हर मतदान केंद्र में जाकर यह देख रही हैं कि वहां कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध हैं और किन किन सुविधाओं की जरूरत है।

निशक्तों के लिए बनाए जाएंगे रैंप

जिन-जिन मतदान केंद्रों में निशक्तों के लिए रैंप की सुविधा नहीं है, वहां इंजीनियरिंग विभाग से रैंप बनाने को कहा जा रहा है। इसी तरह से अन्य सुविधाओं का भी इंतजाम किया जा रहा है, ताकि मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी तरह की दिक्कत न आए।

हेल्प डेस्क करेंगे मतदाताओं का मार्गदर्शन

मतदान केंद्रों में हेल्प डेस्क लगे होंगे जो कि मतदाताओं का मार्गदर्शन करेंगे। सीईओ अनिल कुमार ने कहा कि चंडीगढ़ के सभी मतदान केंद्र मॉडल पोलिंग स्टेशन होंगे। मतदाताओं को हर तरह की सुविधा मिलेगी। उन्हें धूप से बचाने के लिए शामियाने तो लगेंगे ही, साथ ही हर मतदान केंद्र में ठंडे पानी की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर ये मिलेंगी सुविधाएं

-मतदाताओं को ठंडा पानी मिलेगा
-वॉशरूम की सुविधा उपलब्ध होगी
-मतदान केंद्रों में साइनबोर्ड लगे होंगे
-मतदाताओं के मार्गदर्शन के लिए हेल्प डेस्क होंगे
-रैंप की सुविधा उपलब्ध होगी
-मेडिकल सुविधाएं मिलेंगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें