फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की सांपला रैली की 10 बड़ी बातें, हरियाणा को दे गए तीन सौगातें

Tue, 09 Oct 2018 10:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांपला में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने दीनबंधु सर छोटूराम की 64 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। मंच में केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने पीएम को केसरिया पगड़ी पहनाई। पीएम मोदी ने कहा कि आज हरियाणा में सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण कर गौरवान्वित महसूस करते हैं।

विज्ञापन


 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सर छोटूराम और सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को जोड़ने का काम किया। अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि 31 अक्टूबर को विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण करने का गौरव प्राप्त होगा।

 

 

पीएम मोदी की सांपला रैली
सांपला से पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने सर छोटूराम के देश और किसान के हित में किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरदार पटेल भी छोटूराम के कार्यों के मुरीद थे। सोनीपत में बनने वाले रेल कोच मरम्मत फैक्ट्री का रिमोट से पीएम ने शिलान्यास किया। रैली को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सांपला का नाम बदलकर छोटूराम नगर रखने का ऐलान किया। बता दें कि केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह सर छोटूराम के नाती हैं।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा की धरती को मैं प्रणाम करता हूं। कोई भी क्षेत्र हो, सबसे आगे रहने में हरियाणवियों का कोई मुकाबला नहीं है। मैंने किसानों के मसीहा दीनबंधु छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण किया, ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे यह मौका मिला।

पीएम मोदी की सांपला रैली
पीएम मोदी ने हरियाण, राजस्थान और पंजाब के साथ-साथ पूरे देश भर के नागरिकों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा, हमारे देश में समय-समय पर ऐसी महान हस्तियां जन्म लेती रही हैं, जिन्होंने अपना जीवन समाज की सेवा और देश को दिशा दिखाने में समर्पित कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि चाहे अमीरी हो, गरीबी हो, धूप हो, बारिश हो, उन हस्तियों ने हमेशा खुद को भूलकर देश को महत्व दिया। समाज सुधार किया और भारत

के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे गरीबों, किसानों और शोषितों की मुखर आवाज बने, हर समस्या का सामना करने को डटकर खड़े हुए। सोनीपत में बनने वाली रेल कोच मरम्मत फैक्ट्री के बारे में पीएम ने कहा कि फैक्ट्री के बनने के बाद यात्री डिब्बों के रखरखाव के लिए दूर की फैक्ट्रियों में नहीं भेजना पड़ेगा। यात्री कोचों की संख्या बढ़ेगी, सुविधाजनक कोच मिलेंगे। कारखाने से लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। प्रदेश के इंजीनियर ही अपना योगदान दे सकेंगे और अलग तरह की विशेषज्ञता हासिल करेंगे।
विज्ञापन

रैली में जुटी भीड़
पीएम ने कहा कि सर छोटूराम हमेशा अंग्रेजों की बांटों और राज करो की नीति का विरोध करते रहे। उनका कद और व्यक्तित्व इतना बढ़ा था कि सरदार पटेल ने एक बार छोटूराम के लिए कहा था, अगर आज चौधरी छोटूराम होते तो मुझे बंटवारे के बाद उस समय पंजाब की चिंता मुझे न करनी पड़ती, वे संभाल लेते। पीएम मोदी ने कहा कि हमें नहीं भूलना चाहिए, देश में सभी विकास के काम आजादी के लड़ाई के दिनों में रहे। सर छोटूराम ने उस विकास में अहम योगदान दिया। लोगों को खेती किसानी से जोड़ा, लघु उद्योग शुरू कराए। लक्ष्य तय किए और उन्हें पूरा करने के लिए मार्ग भी बनाए।

छह राज्यों के समझौते से होगा हरियाणा को फायदा
पीएम ने कहा कि सरकार आने वाले समय में बीज से बाजार तक फसल की ऐसी व्यवस्था कर रही है, जिससे हरियाणा के किसानों को फायदा होगा। 50 लाख सोएल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए हैं। साढ़े 6 लाख किसानों का फसल बीमा हुआ है। इसी प्रकार लखवार बांध के लिए 6 राज्यों के बीच समझौता हुआ है, जिससे हरियाणा को भी लाभ होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें