फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब सवालों की बौछार में घिर गए सुखबीर

Wed, 02 Apr 2014 10:31 AM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में शहरी वोटरों को रिझाने में जुटे डिप्टी सीएम सुखबीर बादल यहां उद्यमियों के सवालों की बौछार में बुरी तरह से घिर गए। उन्होंने अधिकतर प्रश्नों का एक ही उत्तर दिया- आपका सवाल और दिक्कत जायज है, चुनावों के बाद मिलो, अभी आचार संहिता लगी है।
विज्ञापन


सुखबीर बादल मंगलवार को उद्यमियों, सीए और निर्यातकों से रूबरू हुए। इस दौरान जहां सुखबीर ने पंजाब की बदलती तस्वीर को दिखाया, वहीं भविष्य में पंजाब कैसा होगा, इसका एक खाका कारोबारियों को दिखाकर उन्हें लुभाने की पूरी कोशिश की।

उद्यमियों के सामने सुखबीर बादल थे, इसकी वजह से सवालों की बौछार भी जबरदस्त हुई। किसी ने वेट रिफंड को लेकर तो किसी ने टूटी-फूटी सड़कों और बिजली के दाम को लेकर उन्हें घेरा।
विज्ञापन


सुखबीर ने यह दिए आश्वासन

- जालंधर में एयरपोर्ट जरूर बनेगा, आदमपुर को हवाई अड्डा बनाया जाएगा।
- देश में पंजाब एक ऐसा सूबा होगा, जहां सबसे सस्ती बिजली मिलेगी।
- जालंधर, लुधियाना और अमृतसर में एलिवेटिड रोड बनाकर मेट्रो बस को चलाया जाएगा। शहर के ट्रैफिक से निजात मिलेगी।
- दो सालों में शहरों की तस्वीर बदल दी जाएगी, इन्फ्रास्ट्रक्टर को खास तवज्जो दी जाएगी।
- प्रमुख शहर एक्सप्रेस हाईवे से जुड़ेंगे।

मोदी के नाम पर मांगे वोट

सुखबीर बादल ने इंडस्ट्री के सवालों से बचते हुए मोदी के नाम पर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि मोदी देश के पीएम बने नहीं, सेंसेक्स देखने लायक होगा। इंडस्ट्री ग्रोथ तेजी से होगी। शिअद-भाजपा का गठबंधन एक पारिवारिक है। दोनों के रिश्ते अटूट हैं, लेकिन मोदी पीएम बनेंगे तो फायदा पंजाब को ही होगा।

दिक्कतों की हुई बौछार...

- वेट रिफंड के लिए डिप्टी सीएम को गुरबचन सिंह कथूरिया ने घेरा। इसमें डिप्टी सीएम ने कहा कि चुनावों के बाद मिलो।
- टूटी सड़कों के लिए भी काफी कारोबारियों ने डिप्टी सीएम को अपने घेरे में लिया।
- इंडस्ट्री की ओर से फोकल प्वाइंट के प्रधान नरिंदर सग्गू ने प्लाट फ्री होल्ड करने की मांग की। डिप्टी सीएम ने बाद में मिलने को कहा।
- गदईपुर एक्सटेंशन के प्रधान तजिंदर भसीन ने मांग की कि कलेक्टर रेट को कम किया जाए। डिप्टी सीएम ने बाद में मिलने को कहा।
- अंतरराष्ट्रीय स्तर का एग्जीबीशन सेंटर बनाने की मांग की। डिप्टी सीएम ने बाद में मिलने को कहा।
विज्ञापन

नगर निगम की सर्विस होंगी आउटसोर्स

डिप्टी सीएम ने जालंधर में एक महत्वपूर्ण घोषणा की कि जल्द ही नगर निगम की सर्विस आउटसोर्स कर दी जाएंगी। इसमें वाटर सीवरेज की सर्विस होंगी।

इस सर्विस का फायदा आम नागरिकों को मिलेगा और आने वाले दिनों में जब यह सर्विस अच्छी हो गई तो लोगों को समस्याओं से निजात मिलेगी।

हालांकि बाद में डिप्टी सीएम ने सफाई दी कि आउटसोर्स उन सर्विस को किया जाएगा, जहां पर कर्मचारी कम है या नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें