फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के लिए चुनौती है ये चार सीटें बचाना

Mon, 07 Apr 2014 04:42 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की चार लोकसभा सीटों पर इस बार दिलचस्प मुकाबला होने के आसार हैं। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और सोनीपत सीट पर समीकरण बदले हुए हैं। सोनीपत सीट जीतने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जबकि करनाल व कुरुक्षेत्र से वर्तमान सांसद अरविंद शर्मा और नवीन जिंदल मैदान में हैं।
विज्ञापन


अंबाला लोकसभा क्षेत्र से भी राजकुमार वाल्मीकि को कांग्रेस से मुख्यमंत्री हुड्डा ने ही टिकट दिलवाया है। सोनीपत सीट पर चौधर की जंग है। कांग्रेस हर स्थिति में इसे अपनी झोली में डालना चाहती है।

सोनीपत से जितेंद्र मलिक के चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद कांग्रेस ने जगबीर मलिक को मैदान में उतारा है। यहां से किशन सिंह सांगवान के पुत्र प्रदीप सांगवान कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। जिस कारण उनसे जुड़ा वोट कांग्रेस के खाते में शिफ्ट होगा।
विज्ञापन

करनाल सीट पर हुआ जमकर हंगामा

करनाल सीट अंतिम समय तक चले द्वंद्व के बाद हजकां के खाते में गई। यहां से हजकां ने पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन को टिकट दिया, लेकिन उन्होंने टिकट लौटा दिया।

जिसके बाद भाजपा ने इस सीट से एक मीडिया समूह के मालिक अश्वनी कुमार को मैदान में उतारा। कुमार को टिकट दिए जाने का स्थानीय स्तर पर विरोध हुआ।

कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल मैदान में हैं। यहां से इनेलो और भाजपा ने सैनी बिरादरी से प्रत्याशी उतारे हैं। जिस कारण सैनी बिरादरी के मतों का बंटवारा होगा।

इसके अलावा अंबाला संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस में हावी गुटबाजी की कीमत पार्टी को चुकानी पड़ सकती है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रतनलाल कटारिया करीब साढ़े चौदह हजार मतों से हारे थे।

इस बार सहानुभूति का सहारा, मोदी की लहर और कांग्रेस की गुटबाजी का कितना लाभ कटारिया हासिल कर पाएंगे, यह देखने की बात होगी।

अंबाला लोकसभा क्षेत्र की ये है स्थिति

2014 में उम्मीदवार:
कांग्रेस प्रत्याशी--राजकुमार वाल्मीकि
भाजपा प्रत्याशी--रतन लाल कटारिया
बसपा  प्रत्याशी--कपूर सिंह
इनेलो प्रत्याशी--कुसुम शेरवाल
आप--------सुरिंदर पाल सिंह

पुरुष मतदाता
909726        
महिला मतदाता
782531

कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की ये है स्थिति


2014 में उम्मीदवार:
कांग्रेस प्रत्याशी--नवीन जिंदल
भाजपा प्रत्याशी--राजकुमार
बसपा  प्रत्याशी--चतर सिंह
इनेलो प्रत्याशी--बलबीर सिंह सैनी
आप--------बलविंद्र कौर

पुरुष मतदाता
807700        
महिला मतदाता
690759

करनाल लोकसभा क्षेत्र की ये है स्थिति

2014 में उम्मीदवार:
कांग्रेस प्रत्याशी--अरविंद शर्मा
भाजपा प्रत्याशी--अश्वनी कुमार
बसपा  प्रत्याशी--विरेंद्र वर्मा
इनेलो प्रत्याशी--जसविंदर सिंह
आप--------परमजीत सिंह

पुरुष मतदाता
913321        
महिला मतदाता
771000
विज्ञापन

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र की ये है स्थिति

2014 में उम्मीदवार:
कांग्रेस प्रत्याशी--जगबीर सिंह मलिक
भाजपा प्रत्याशी--रमेश चंद्र
बसपा  प्रत्याशी--सुमन सिंह
इनेलो प्रत्याशी--पदम सिंह
आप-------जय सिंह

पुरुष मतदाता
777824        
महिला मतदाता
639364
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें