फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा 2019: राजकुमार सैनी ने बिछाई बिसात, हरियाणा में बसपा के साथ सीटों का 'फॉर्मूला' तय

Thu, 07 Mar 2019 10:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
राजकुमार सैनी और मायावती - फोटो : File Photo
विज्ञापन

बसपा से गठबंधन कर फूले नहीं समा रहे सांसद राजकुमार सैनी अब लोकसभा चुनाव में पूरे दम खम के साथ ताल ठोकेंगे। जाट लैंड में खास तैयारी के साथ उतर रहे सैनी जल्द ही सोनीपत, भिवानी और महेंद्रगढ़ में रैली करते नजर आएंगे। मायावती की रैलियों की तैयारी भी सैनी की तरफ से कर ली गई है। मायावती से लंबी चौड़ी मुलाकात से उत्साहित सैनी ने गुरुवार को भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से रमेश राव पायलट को प्रत्याशी भी घोषित किया है। 

विज्ञापन


इनेलो छोड़कर सैनी की पार्टी के साथ आई बसपा को भी सैनी का साथ हरियाणा में रास आ रहा है। सूत्र बताते हैं कि मायावती से मुलाकात के बाद लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी को आठ और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी को दो सीटें दी गई हैं। विधानसभा में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी 55 और बसपा 35 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। लोकसभा चुनाव के एलान से पहले दोनों पार्टियों में सीटों का बंटवारा हो गया है।

राजकुमार सैनी के खाते में भिवानी-महेंद्रगढ़ और सोनीपत लोकसभा सीट आई है। जबकि अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, सिरसा, रोहतक, गुरुग्राम और  फरीदाबाद सीट पर बसपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। रणनीति के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट बसपा अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। यह प्रत्याशी सैनी समाज से भी हो सकता है। वर्तमान में राजकुमार सैनी स्वयं यहां से सांसद हैं। हरियाणा में मुख्यमंत्री बनने का सपना संजोए बैठे सैनी इस बार शायद खुद चुनाव न लड़ कर अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारें।
विज्ञापन


ऐसे हुआ गठबंधन
बसपा के साथ गठबंधन करवाने के लिए सैनी के पास कई लोगों ने हाजिरी लगाई। लेकिन सैनी ने खुद ही अपनी गाड़ी दिल्ली में मायावती के आवास की तरफ मोड़ दी। जींद उपचुनाव के तुरंत बाद सैनी ने मायावती से सीधे मुलाकात की और उन्हें करीब दो घंटे तक गठबंधन का गणित समझाया। जिसके बाद गठबंधन की हामी भरी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें