फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी आज कुरुक्षेत्र से देंगे स्वच्छता का संदेश, हरियाणा को मिलेंगी कई बड़ी सौगातें

Tue, 12 Feb 2019 09:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को धर्मनगरी से स्वच्छता का संदेश देंगे। इस दौरान वह स्वच्छता अभियान से जुड़ी 20 हजार महिला स्वच्छता गृहियों को सम्मानित करेंगे। इसी मंच से पीएम करीब छह परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास भी करेंगे। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 12 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। 

विज्ञापन


यहां पर राज्यपाल सत्यनारायण आर्य और मुख्यमंत्री मनोहर लाल पीएम का स्वागत करेंगे। इसके बाद पीएम का काफिला सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगा। ब्रह्म सरोवर के करीब बनाए गए स्वच्छता शक्ति सम्मेलन के पंडाल में पीएम देश भर की करीब 20 हजार महिला स्वच्छता गृहियों को सम्मानित करेंगे। 

इसके अलावा देश के 27 राज्यों से आए नगर आयुक्तों और प्रतिनिधियों को स्वच्छता की शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री सम्मान और संबोधन के बाद प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान पीएम कुरुक्षेत्र में देश के पहले आयुष विश्वविद्यालय समेत करीब छह योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश को यह सौगात देंगे पीएम
- कुरुक्षेत्र में बने देश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के नए कैंपस का शिलान्यास
- करनाल के कुटेल स्थित मेडिकल विश्वविद्यालय का वीडियो कांफ्रेंसिंग से शिलान्यास
- पानीपत में युद्ध स्मारक का शिलान्यास 
- रेवाड़ी में आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस का (एम्स) शिलान्यास
- झज्जर के बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय कैंसर अस्पताल का शुभारंभ 
- पंचकूला में आयुष पीजी कालेज का शुभारंभ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें