कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 के पहले और दूसरे चरण के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची सोमवार को जारी की। इसमें पंजाब से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू को स्टार प्रचारक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी की ओर से जारी इस सूची में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, डा. मनमोहन सिंह, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज बब्बर, अजय कुमार लालू, मोहसिना किदवई, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, कमलनाथ, भूपेंद्र भागल, शीला दीक्षित, मीरा कुमार, हरीश रावत, सचिन पायलट, पीएल पूनिया, अशोक तंवर, तेजस्वी यादव के नाम भी शामिल हैं।
इनके अलावा हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, अवतार सिंह भडाना, मोहम्मद अजहरुद्दीन, प्रमोद तिवारी, आरपीएन सिंह, जितिन प्रसाद, प्रदीप जैन आदित्य, राजीव शुक्ला, राजाराम पाल, इमरान मसूद, विश्वेंद्र सिंह, इमरान प्रतापगढ़ी, नदीम जावेद, हार्दिक पटेल, ताम्रध्वज साहू और मीम अफजल के नाम भी इस सूची में हैं।