फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताहिरा के इलाज के चलते वोट नहीं दे पाए आयुष्मान, निर्वाचन अधिकारियों की जिद पर बने थे ब्रांड एंबेसडर

Wed, 22 May 2019 02:39 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Ayushmaan Khurana, Tahira Kashyap - फोटो : social media
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 19 मई को मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी ताहिरा के इलाज के चलते चंडीगढ़ नहीं पहुंच सके थे। ताहिरा का कैंसर का इलाज चल रहा है और उनके नियमित इलाज की सारी तारीखें पहले से तय हैं। चंडीगढ़ के रिटर्निंग ऑफिसर के इस बयान के बाद कि आयुष्मान 19 मई को वोट डालने नहीं आए, आयुष्मान ने अपना स्पष्टीकरण जारी किया है। 
विज्ञापन


इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग ने तमाम फिल्मी सितारों से संपर्क किया था। अलग अलग राज्यों से संबंधित फिल्मी कलाकारों से इस बारे में संपर्क किया गया। आयुष्मान खुराना कहते हैं, ‘जब चुनाव से जुड़े अधिकारियों ने मुझसे इस बारे में संपर्क किया तो मैंने शुरू में ही उन्हें बता दिया कि मैं वोटिंग के दिन चंडीगढ़ नहीं आ पाऊंगा। निजी और पारिवारिक जीवन के मेरे कुछ ऐसे अत्यंत संवेदनशील पहलू हैं जिन्हें मैं न तो बदल सकता हूं और न उनकी तारीख बदल सकता हूं। ये इतना निजी मामला था कि मैं इसके बारे में चुनाव अधिकारियों को विस्तार से बता भी नहीं सका।’

अब जबकि चंडीगढ़ के रिटर्निंग ऑफिसर आयुष्मान के मतदान करने के लिए न पहुंचने को मुद्दा बना रहे हैं, तो आय़ुष्मान का दर्द छलक पड़ा है। वह कहते हैं, ‘मेरे मना करने के बाद भी इन अधिकारियों ने जिद की कि मैं मतदान करने न पहुंचूं तो भी मुझे मतदाता जागरूकता अभियान का हिस्सा बनना चाहिए और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने मुझे एक जिम्मेदार और अपनी बात कहने वाला नागरिक बताया और कहा कि मैं चंडीगढ़ न भी आऊं तो भी मैं इस मतदाता जागरूकता अभियान का हिस्सा बन सकता हूं। इसके बाद ही मैंने इस अभियान का हिस्सा बनना मंजूर किया।’
विज्ञापन


आयुष्मान को इस बात का दुख है कि उनके निजी जीवन के बारे में समझे बिना उनके वोट देने न पहुंच पाने को निर्वाचन अधिकारी मुद्दा बना रहे हैं। आयुष्मान कहते हैं, ‘मैं वोट देने जा पाता, इससे अच्छा मेरे लिए कुछ नहीं हो सकता था, लेकिन मेरी पत्नी ताहिरा को उस दिन मेरी ज्यादा जरूरत थी और, उसके इलाज की जरूरतों के चलते मैं उनके साथ रुका भी।’
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना और विवेक दहिया को बनाया था ब्रांड एंबेसडर

Ayushmaan Khurana, Tahira Kashyap - फोटो : social media
चुनाव आयोग की ओर से इस बार वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए बड़े-बड़े दावे किए गए थे। इतना ही नहीं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आयोग ने बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना को मतदाता जागरूकता अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया। उनके छोटे और बड़े सैकड़ों होर्डिंग्स लगवाए गए थे, लेकिन मतदान के दिन अभिनेता आयुष्मान खुराना खुद अपना वोट डालने शहर नहीं पहुंचे। अब इसको लेकर निर्वाचन कार्यालय भी जवाब देने से कतरा रहा है। 

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों ने वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक्टर आयुष्मान खुराना और टीवी एक्टर विवेक दहिया को आम चुनाव में सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्ट्रिकल पार्टिसिपेशन (एसवीईईपी) के तहत ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था।

इन दोनों अभिनेताओं पर चंडीगढ़ के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी थी लेकिन आयुष्मान खुराना तो अपना वोट डालने चंडीगढ़ पहुंचे ही नहीं। हालांकि विवेक दहिया ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने के बाद तीन बार शहर आए और वोटिंग वाले दिन उन्होंने सेक्टर-49 स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर अपना वोट भी डाला। आयुष्मान खुराना को सेक्टर आठ के डीएवी कालेज में वोट डालना था, लेकिन वह वोट डालने 19 मई को शहर नहीं पहुंचे।

आयुष्मान ने पहले ही बता दिया था नहीं आ पाएंगे 

बताया जाता है कि आयुष्मान खुराना की ओर से पहले ही प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया था कि उन्हें व्यक्तिगत अति आवश्यक काम है, जिसके कारण वह वोटिंग के दिन चंडीगढ़ नहीं आ पाएंगे। इसके बाद भी अधिकारियों ने उन्हें वोटिंग के लिए लोगों को प्रेरित करने का जिम्मा सौंपते हुए ब्रांड एंबेसडर बना दिया गया। बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार वोटिंग प्रतिशत घटने से प्रशासन पर अब सवाल उठना लाजमी है। इस बार शहर में 70.62 प्रतिशत ही वोटिंग हुई है, जबकि पिछली लोकसभा में 73.71 प्रतिशत मतदान यहां हुआ था।

शहर में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए अभिनेता आयुष्मान खुराना को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था, लेकिन वह वोट देने नहीं आ सके। वहीं, विवेक दहिया ने मतदान किया है।
- मनदीप सिंह बराड़, रिटर्निंग ऑफिसर चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें