फिल्म की कहानी के मुताबिक आयुष्मान जिस शख्स का किरदार कर रहे हैं, उसकी प्रेमिका सुपर मॉडल है और गंजेपन के चलते वह उसे छोड़ देती है। इस स्पेशल एपीयरेंस टाइप के रोल के लिए भी मुंबई की तमाम दूसरी तीसरी कतार की अभिनेत्रियां आयुष्मान खुराना के पीछे लग रही हैं। सूत्र बताते हैं कि फिल्म के निर्माता दिनेश विजन ने इस छोटे से रोल के लिए यामी गौतम का नाम फाइनल किया है जिन्हें उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से अब तक कोई बड़ी फिल्म लीड रोल में नहीं मिली है।