फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी देओल के लिए प्रचार करने पहुंचीं सुषमा स्वराज, कहा- मोदी सरकार ने पाकिस्तान के दांत किए खट्टे

Tue, 14 May 2019 12:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
विज्ञापन
गुरदासपुर पहुंचीं सुषमा स्वराज
विज्ञापन

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को गुरदासपुर पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी सनी देओल के लिए वोट अपील की। उन्होंने कहा कि लोग उनके पांच साल के कामों को मद्देनजर रखकर उन्हें वोट करें। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की पांच साल की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि छह चरणों में मतदान देश में संपन्न हो चुके हैं।

विज्ञापन


सातवें चरण का मतदान बाकी है। वह इस चुनाव में पीएम मोदी को मिलने वाले पूर्ण बहुमत को प्रचंड बहुमत में बदलने के लिए आई हैं। उन्होंने कहा कि सनी जैसे पंजाब के पुत्र को गुरदासपुर भेजने पर विरोधियों के हौसले पस्त हो गए हैं। इसके अलावा भाजपा ने अजहर मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करवाया है। इसलिए देश मोदी के हाथों में ही सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में आतंक पर जहां नकेल कसी है वहीं पाकिस्तान को उसकी जुबान में जवाब देते हुए पहले सर्जिकल स्ट्राइक और फिर एयर स्ट्राइक करके उसके दांत खट्टे किए।
विज्ञापन


मोदी सरकार ने पहला लक्ष्य स्वच्छता अभियान चलाया। 10 करोड़ शौचालय बनाए गए। गैस कनेक्शन जो पहले 12 करोड़ थे मोदी सरकार के दौरान 13 करोड़ और नये कनेक्शन जारी किए गए।  छह करोड़ मुफ्त कनेक्शन वितरित किए गए। इस मौके पर अभिनेता धर्मेंद्र ने भी मंच से संबोधित किया और सनी के हक में वोट डालने की अपील की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें