फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी अभी बड़े नहीं हुए हैं, इसलिए उन्हें पप्पू कहा जाता हैः सुखबीर बादल

Fri, 17 May 2019 10:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
विज्ञापन
सुखबीर बादल (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि राहुल गांधी अभी बड़े नहीं हुए हैं। उन्हें राजनीति के बारे में अभी कोई ज्ञान नहीं। वे राजनीति में बहुत छोटे हैं। इसलिए उन्हें पप्पू कहा जाता है। वे अनाड़ी राजनेता हैं जबकि नरेंद्र मोदी सुलझे व समझदार सियासतदान हैं। लोगों को खुद ये फैसला लेना है कि देश की कमान किस नेता के हाथ में सौंपनी है। 

विज्ञापन


सुखबीर बादल ने ये बात घास मंडी चौक में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि अकाली दल पर बेअदबियों का आरोप लगाने वाले कांग्रेसी खुद आरोपी हैं जिन्होंने श्री हरमंदिर साहिब पर हमला कराया था। सुखबीर ने ध्यान सिंह मंड व बलजीत सिंह दादूवाल को कांग्रेस का एजेंट बताया। 

साथ ही गठबंधन सरकार की ओर से राज्य में करवाए गए विकास कार्यों का वास्ता देते हुए वोट मांगे। इस मौके पर पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़, विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी, लवी बरकंदी, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश गोरा पठेला, राष्ट्रीय जत्थेबंदी सचिव मनजिंदर सिंह बिट्टू, नगर काउंसिल अध्यक्ष हरपाल सिंह बेदी, शिअद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश गिरधर काला, बिंदर गोनियाना, हीरा सिंह चड़ेवान, चरनजीत सिंह सक्कांवाली, पप्पी सरपंच थांदेवाला, एडवोकेट भूपिंदर सिंह और मीत बराड़ मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें