सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट दिनेश चंद्र चंदेल ने बताया कि एक कंपनी में 94 लोग शामिल होते है। जालंधर से सीआरपीएफ की आर 44 और आर 45 की दो टीमें आई हुई हैं। उनके साथ असिस्टेंट कमांडेट रविंदर कुमार भी शामिल हैं। उनकी टीमों को शहर के आठ एंट्री प्वाइंट पर तैनात किया गया है। उनके साथ पंजाब पुलिस की टीमें भी तैनात हैं।
क्या कहते हैं पुलिस कमिश्नर
पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पैरामिलिट्री फोर्स की 11 कंपनियां महानगर पहुंच चुकी हैं। जरूरत पड़ेगी तो और भी फोर्स मंगवा ली जाएंगी। रविवार तक की प्लानिंग बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के इंतजाम पूरे किए जा रहे है। शहर की 12 सीमाओं पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने नाकाबंदी की है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।