भाजपा प्रत्याशी किरण खेर को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब चुनाव आयोग ने उनकी जनसभा के लिए लगाए गए टेंट को उखड़वा दिया। मामला सेक्टर-51 का है। यहां भाजपा प्रत्याशी किरण खेर के समर्थन में शाम 6.30 बजे एक जनसभा होनी थी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में किरण खेर को आमंत्रित किया गया था। आयोग की कार्रवाई के बाद पार्क के पास खाली पड़ी जमीन पर टेंट लगाकर जनसभा की गई।
शहर में चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में है। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में लगातार जनसभाएं और प्रचार कर रहे हैं। वहीं, विरोधी भी एक-दूसरे के प्रचार अभियान पर पूरी नजर लगाए हुए हैं और चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर तुरंत आयोग से शिकायत कर रहे हैं। वीरवार शाम को सेक्टर-51 के एक पार्क में कुछ ऐसा मामला प्रकाश में आया।