फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरसिमरत कौर बादल के प्रचार में पहुंचीं हेमा मालिनी, मानसा में ड्रीम गर्ल का रोड शो

Thu, 16 May 2019 06:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब)
विज्ञापन
हेमा मालिनी का रोड शो
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के साथ मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने गुरुवार को मानसा में रोड किया। पहली बार मानसा में फिल्म स्टार आने पर लोगों की भारी भीड़ जुटी। रोड शो पेट्रोल पंप से लेकर बस स्टैंड चौक से होते हुए सिनेमा रोड, गोशाला रोड, जवाहरके रोड, गुरुद्वारा चौक से गुजरा। रोड शो के आगे भारतीय युवा मंडल के नौजवान बाइक का काफिला लेकर चल रहे थे।

विज्ञापन


 केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि आज देश में मोदी सरकार की हवा चल रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बनने पर इस क्षेत्र में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर अभिनेत्री हेमा मालिनी अपने निर्धारित समय से काफी देर से पहुंची, जहां घंटों उनका इंतजार करना पड़ा। 

इस मौके पर शहरी अध्यक्ष प्रेम अरोड़ा, हलका इंचार्ज जगदीप सिंह नकई, मनीष बब्बी दानेवालिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश गोयल, एडवोकेट सूरज छाबड़ा, संजीव गोयल, गुरप्रीत झब्बर, रिपजीत सिंह बराड़, गोल्डी गांधी, गुरप्रीत सिंह चहल, रघुवीर सिंह, मलकीत सिंह भपला और तरसेम मिढ्ढ़ा समेत बड़ी संख्या में अकाली-भाजपा नेता हाजिर थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें