फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा नेताओं को संघ ने दिया मंत्र, चाय की चुस्की संग वोटरों में घोलें मिठास

Wed, 10 Apr 2019 01:12 PM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ बीजेपी, संजय टंडन
विज्ञापन
भाजपा के तमाम नेता संघ की शरण में पहुंच गए हैं। चंडीगढ़ में सेक्टर-18 स्थित संघ कार्यालय में 34 मंडल प्रभारियों की संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। संघ ने शहर के सभी मंडल प्रभारियों को होमवर्क सौंपा है। बैठक में मौजूद मंडल प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वह अपने मंडल में रोजाना 5 से 10 घरों में जाएं और लोगों से बैठकर बातचीत करें। साथ ही चाय भी पीएं।
विज्ञापन


मंडल प्रभारी जिस घर में जाएंगे, उसकी जानकारी एक डायरी में लिखनी होगी, जिसे बाद में चेक किया जाएगा। इसके अलावा मंडल प्रभारियों के अपने इलाके के गैर-भाजपाईयों की लिस्ट बनाने को कहा गया है। बैठक में बूथ कमेटियों के निर्माण को लेकर चर्चा की गई। प्रभारियों के पूछा गया कि अभी तक कितने बूथ कमेटियों का निर्माण बाकी रह गया है, और कब तक काम पूरा किया जा सकेगा।

साथ ही पन्ना प्रमुखों की नियुक्तियों को लेकर भी संघ के पदाधिकारियों ने पूछा। गौरतलब है कि भाजपा के अंदर वार्ड को मंडल कहा जाता है। यानी शहर के 26 वार्डों को 26 मंडल में बांटा गया है, साथ ही गांवों को मिलाकर कुल 34 मंडल हैं। हर मंडल का एक अध्यक्ष होता है, लेकिन चुनावों के मद्देनजर हर मंडल में एक प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रभारी की जिम्मेदारी भाजपा के सीनियर नेताओं को दी गई है।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता आरएसएस के प्रचारक चंद्रकांत, चंडीगढ़ महानगर के सह संघचालक राजेंद्र जैन व विभाग प्रचारक ओम प्रकाश ने की। इनके अलावा महामंत्री चंद्रशेखर व प्रेम कौशिक और चुनाव कमेटी के अध्यक्ष रामबीर भट्टी भी इस बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन

रूठों को मनाने का जिम्मा भी प्रभारियों को सौंपा

बैठक में प्रभारियों को रूठों को मनाने का जिम्मा भी सौंपा गया है। कहा गया है कि वह सभी से बातचीत करें, सभी को दोबारा एक्टिव करें। अगर पार्टी का कोई नाराज है तो उससे बात करके उसे मनाने की कोशिश की जाए। इसके अलावा प्रभारियों को कहा गया है कि वह अपने इलाके में देखें कि जो भाजपा के वोटर नहीं है, उन्हें कैसे भाजपा की तरफ मोड़ा जा सकता है। इसके लिए अगर उस व्यक्ति को किसी सीनियर नेता से मिलाने की जरूरत पड़े तो वह भी प्रभारी बताएं ताकि किसी सीनियर नेता से उस व्यक्ति को मिलाकर उसे भाजपा को वेट देने के लिए प्रेरित किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें