फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा से पूर्व कांग्रेस सांसद अरविंद शर्मा भाजपा में शामिल

Fri, 15 Mar 2019 02:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अरविंद शर्मा
विज्ञापन

हरियाणा में लोकसभा की दस सीटों को जीतने का दम भर रही भाजपा कद्दावर दावेदारों के नाम फाइनल करने में जुट गई है। हर सीट पर होमवर्क पूरा करने के बाद दूसरे दलों के मजबूत नेताओं को भी पाले में लाया जा रहा है। उम्मीदवार फाइनल करने को लेकर नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव प्रभारी कलराज मिश्र ने सीएम मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र चौधरी व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के साथ मंत्रणा की। 

विज्ञापन


इसी बैठक के दौरान करनाल के पूर्व सांसद अरविंद शर्मा को भी भाजपा में शामिल करने पर चर्चा की गई। अरविंद को भाजपा में शामिल कराने की पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी थी। कलराज और मनोहर लाल की मंत्रणा के दौरान ही अरविंद शर्मा हिमाचल भवन पहुंच गए। बैठक खत्म होने के बाद सीएम मनोहर लाल ने अरविंद शर्मा को भाजपा में शामिल कराया। 

देर शाम अरविंद शर्मा की मुलाकात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी कराई गई। इस दौरान सीएम मनोहर लाल व हरियाणा भाजपा प्रभारी डॉ. अनिल जैन भी मौजूद रहे। भाजपा ने अरविंद को ज्वाइन कराकर विरोधियों को बड़ा झटका दिया है। जीटी रोड बेल्ट पर भाजपा को इससे मजबूती मिलेगी। चूंकि, अरविंद शर्मा दो बार करनाल से कांग्रेस सांसद रह चुके हैं, जबकि एक बार उन्होंने सोनीपत लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीता था।
विज्ञापन


करनाल और सोनीपत सीट पर उनकी अच्छी पकड़ है। वह दोनों में से एक सीट पर भाजपा से टिकट मांग सकते हैं। 2014 विधानसभा चुनाव में वह बसपा का सीएम चेहरा थे लेकिन दो सीटों से चुनाव लड़ने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा था। अरविंद ने इससे पहले कांग्रेस के साथ लंबी पारी खेली।

विज्ञापन

अभी टिकटों का पैनल तैयार नहीं : कलराज

लोकसभा चुनाव प्रभारी कलराज मिश्र ने कहा कि उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंत्रणा की जा रही है। शुक्रवार को लगभग एक घंटा चर्चा हुई है। अभी पैनल तैयार नहीं किया गया है। उसको लेकर एक और बैठक होगी। जिताऊ उम्मीदवार ही मैदान में उतारेंगे। अगर कोई दूसरी पार्टी से हमारी पार्टी में आता है तो उसका मतलब यह नहीं कि उसको टिकट पक्की मिलनी है। अरविंद शर्मा बिना शर्त भाजपा में शामिल हुए हैं। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी में जो भी आना चाहे वह शामिल सकता है, हमारी पार्टी बहुत ही सहज है। 

चुनाव से पहले राजकुमार सैनी का दामन छोड़ा
भाजपा के बागी सांसद राजकुमार सैनी के नेतृत्व वाली लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के लोकतंत्र सुरक्षा सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष विनोद चंदेल ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी को अलविदा कर दिया है। उन्होंने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में सामाजिक न्याय पार्टी का दामन थाम लिया। चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय पार्टी के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशन सैन ने विनोद चंदेल और उनके साथियों का स्वागत किया।

रामकिशन सैन ने चंदेल को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा प्रभारी नियुक्त करते हुए कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों के अलावा दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़ व पंजाब में अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस को एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जेजेपी को इनेलो का बदला हुआ राजनीतिक नाम करार देते हुए कहा कि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी पर भी सामंतवाद का कब्जा है। राजकुमार सैनी तो केवल एक मोहरा है। सामाजिक न्याय पार्टी में तमाम जमीन से जुड़े नेता शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें