फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: इस बार 'लाल परी' को लेकर कड़े निर्देश, मांग से ज्यादा शराब बनाई तो होगी कार्रवाई

Sun, 17 Mar 2019 03:03 PM IST
खुशबू गोयल अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
इनकार किया जब साकी ने तो सारे पैमाने टूट गए...इलेक्शन में शराब तो एक बहाना है, वास्तविक कारण तो वोट बढ़ाना है, लेकिन इस बार जाम छलकाने पर आयोग सख्ती बरतने जा रहा है। शहर के सभी बॉटलिंग प्लांट को निर्देश दिए गए हैं कि मांग से अधिक उत्पादन न किया जाए। कुल मिलाकर कहा जाए तो इस बार चुनावी समर में प्रोडक्शन को कंट्रोल करके शराब परोसने पर लगाम कसने की तैयारी है। पढ़िए रिपोर्ट...
विज्ञापन


एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने चुनाव के मद्देनजर शराब का स्टॉक रखने और कम रेट में शराब बेचे जाने पर नकेल कसने को रणनीति बनाई है। इस बार लोकसभा चुनाव में शराब की खरीद-फरोख्त पर आयोग की पैनी नजर रहेगी। इसके लिए बॉटलिंग प्लांट से लेकर ठेकों तक पर एक्साइज विभाग ने शिकंजा कस दिया है। अब बॉटलिंग प्लांट प्रतिदिन जितना उत्पादन करेंगे, उसकी रिपोर्ट रोज एक्साइज डिपार्टमेंट को उपलब्ध कराएंगे। प्रतिदिन प्रोडक्शन का डाटा आयोग को नहीं उपलब्ध कराने पर बॉटलिंग प्लांट का लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है।

डिपार्टमेंट ने चंडीगढ़ के 88 शराब ठेकों पर निगाह रखने के लिए तीन टीमें बनाई हैं। टीमों का काम सभी ठेकों की रेगुलर चैकिंग के साथ-साथ एक्साइज एक्ट के वॉयलेशन पर भी निगरानी रखना होगा। ठेकों के साथ टीमें शहर के बॉटलिंग प्लांट भी चेक करेंगी। वहीं, शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए नाके भी लगाए जाएंगे। असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके चौधरी ने बताया कि एक्साइज एक्ट का वॉयलेशन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई भी एक्ट का वॉयलेशन करता है तो उसका लाइसेंस कैंसिल कर दिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ही खुलेंगे बॉटलिंग प्लांट

चुनाव प्रक्रिया के दौरान बॉटलिंग प्लांट की मनमानी नहीं चलेगी। एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने आगामी 19 मई तक शराब के सभी बॉटलिंग प्लांट को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ही खोलने के निर्देश दिए हैं। अभी तक बॉटलिंग प्लांट हर समय खुले रहते थे। चुनाव में शराब की अधिक खरीद को देखते हुए प्रशासन ने इन पर नकेल कसने का निर्णय लिया है।

सीमाओं की निगरानी बढ़ाई
चंडीगढ़ की पंजाब-हरियाणा से लगने वाली सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। एक्साइज डिपार्टमेंट ने सीमाओं की निगरानी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। इसमें ईटीओ संजीव मदान, ईटीओ अरुण धीर और ईटीओ प्रदीप रावत की अगुवाई में निगरानी की जाएगी। इन टीमों का काम लगातार फील्ड में रहकर ठेकों या अन्य जगहों पर एक्साइज एक्ट का वॉयलेशन तो नहीं हो रहा, चेक करना होगा।

सेल की चैकिंग की जाएगी
डिपार्टमेंट ने चुनाव के मद्देनजर सभी शराब के ठेकों पर सेल की चैकिंग करने पर भी विचार किया है। गठित टीम ठेकों के स्टॉक और सेल पर भी निगाह रखेंगी। इसके साथ ही समय-समय पर इसको चेक भी किया जाएगा।

एक्ट वॉयलेशन पर विभाग सख्त
एक्साइज एक्ट का वॉयलेशन करते हुए पकड़े जाने पर विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। शराब के ठेकों के लाइसेंस भी कैंसिल किए जा सकते हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें