बॉलीवुड एक्टर सनी देओल आज भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और कैप्टन अभिमन्यु की मौजूदगी में सनी देओल ने भाजपा ज्वॉइन की। भाजपा ज्वॉइन करते ही सनी देओल ने कहा कि वे पार्टी और जनता के विकास के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल आज भाजपा में शामिल हो गए। वहीं वे पंजाब में गुरदासपुर संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव 2019 लड़ेंगे। पार्टी की ओर से अभिनेता को गुरदासपुर से चुनाव टिकट दिए जाने की चर्चा कई दिन से चल रही थी। बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक्टर को मनाने के लिए उनसे मिलने आए थे।
कयास लगाए जा रहे थे कि सनी देओल को पंजाब में अमृतसर या गुरदासपुर से मैदान में उतारा जा सकता है। अमृतसर तो हरदीप पुरी को मिल गया, अब गुरदासपुर से कौन होगा, यह भी अब साफ हो पाया है, लेकिन सनी देओल के भाजपा में आने की चर्चाओं के साथ ही उनको टिकट दिए जाने की अटकलें लगाई जा रही थी।
सनी देओल के पिता धर्मेंद्र और सौतेली मां हेमा मालिनी का राजनीति से पुराना नाता रहा है। धर्मेंद्र बीजेपी के टिकट पर 2004 में राजस्थान की बीकानेर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें यहां जीत भी मिली थी। वहीं उनकी सौतेली मां हेमा मालिनी अभी मथुरा से बीजेपी सांसद हैं।